उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस और गोहत्यारों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जीशान और फुरकान नाम के 2 गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपितों ने पुलिस पर गोलियाँ भी बरसाईं। जवाबी कार्रवाई में खुद को चीनी कहने वाला जीशान घायल हुआ है। इन गोहत्यारों पर पहले से कई केस दर्ज पाए गए। इनके पास से गोला-बारूद और गाय काटने वाला छुरा आदि बरामद हुआ है। घटना गुरुवार (20 मार्च 2025) की है।
यह घटना सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र चिलकाना की है। गुरुवार को यहाँ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कपिल देव अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जैसे ही वो दुमझेड़ा के जंगली क्षेत्र में पहुँचे, वहाँ कुछ लोग टॉर्च जला कर बातचीत करते देखे गए। पुलिस ने पास जा कर देखा तो वहाँ 2 संदिग्ध दिखे। इनके पास एक बोरा था जिसमें माँस भरा हुआ था। पुलिस का दावा है कि बोरे में गोमांस था।
दोनों संदिग्ध पुलिस को देख कर सकपका गए। वो भागने की कोशिश करने तो पुलिस ने उन्हें घेरा। खुद को घिरता देख कर दोनों संदिग्ध पुलिस पर गोलियाँ बरसाने लगे। खुद को बचाते हुए पुलिस बल ने जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में एक संदिग्ध को गोली लगी। गोली लगने से संदिध घायल हो गया जिसे दबोच लिया गया। वहीं दूसरे आरोपित को भी दौड़ा कर पुलिस बल ने दबोच लिया।
पूछताछ में पता चला कि घायल हुए संदिग्ध का नाम जीशान था जो चीनी नाम से कुख्यात है। गिरफ्तार हुए दूसरे आरोपित की पहचान फुरकान के तौर पर हुई। ये दोनों ही मूलतः सहारनपुर के चिलकाना इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से तमंचा, कारतूस, 60 किलो गोमांस, कुल्हाड़ी, छुरी, रेती, वजन तौलने वाला काँटा, टॉर्च और मोबाइल फोन आदि बरामद किया।
जीशन उर्फ़ चीनी और फुरकान के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। जीशन पर 14 केस दर्ज पाए गए। इसमें गोहत्या, हत्या का प्रयास और NDPS एक्ट जैसे अपराध शामिल हैं। ये FIR उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा के भी अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। वहीं फुरकान पर भी 5 केस दर्ज मिले। इसमें गोहत्या के साथ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपितों ने खुद को अनपढ़ बताते हुए गोहत्या जैसे अपराधों में मिलीभगत कबूल की। ये दोनों बेसहरा गोवंश खोजते थे और मौक़ा पाते ही उनको काट कर आसपास बेच देते थे। मुनाफे के पैसे दोनों आपस में बाँट लेते थे। दोनों ने अपने पास अवैध हथियार होने की बात भी स्वीकारी। फिलहाल जीशान का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा। पुलिस मामले में जाँच और ने जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।