सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Sawan Somwar 2024: सावन की शुरुआत के साथ पहला सोमवार आज, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, उपाय और मंत्र

सावन का पावन महीना आज से शुरु हो चुका है। खास बात यह है कि, आज सावन के पहले दिन ही सावन का पहला सोमवार भी है।

Rashmi Singh
  • Jul 22 2024 10:23AM

सावन का पावन/ पवित्र महीना की शुरुआत आज से हो गई है। खास बात यह है कि, आज सावन के पहले दिन ही सावन का पहला सोमवार भी है। सावन का सोमवार बहुत ही खास माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जाप, तप और ध्यान करना बहुत अच्छा होता है। पौराणीक कथाओं की मानें तो सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का होता है और चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव होते है। इस दिन भगवान की पूजा करने से न केवल चंद्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है। 

सावन के सोमवार की पूजन विधि 

आज के दिन प्रात: काल या प्रदोष काल में स्नान करने के बाद भगवान शिव की अर्धाना करना चाहिए। आज के दिन शिव मंदिर जाना चाहिए। घर से नंगे पैर जायें तथा घर से ही लोटे में जल भरकर ले जाएं। मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें, भगवान को साष्टांग करें। मंदरी मैं आप शिवलिंग के पास शिव मंत्र का जाप 108 बार करें। सांयकाल में भगवान के मन्त्रों का फिर जाप करें। तथा शिव जी की आरती करें। अलगे दिन पहले अन्न  वस्त्र का दान करें तब जाकर व्रत का पारायण करें। 

पौरणाकि कथाओं की मानें तो भगवान शिव की पूजा खास तौर से वैवाहिक जीवन के लिए सोमवार की पूजा की जाती है। अगर कुंडली में विवाह का योग ना हो या विवाह होने में अडचने आ रही हो तो सावन के सोमवार के दिन पूरे मन से भगवान शिव और पार्वती की पूजा अर्चना करनी चाहिए। अगर कुंडली में आयु या स्वास्थ्य बाधा हो या मानसिक स्थितियों की समस्या हो तब भी सावन के सोमवार की पूजा करना उत्तम माना जाता है। सावन में सोमवार के दिन शिव जी की पूजा सर्वोत्तम होती है। इससे मुख्य रुप से शिवलिंग की पूजा होती है। साथ ही शिवलिंग पर जल तथा बेल पत्र अर्पित किया जाता है। 

सावन के पहले सोमवार पर विशेष उपाय 

आज के दिन प्रयास करें कि शिव जी की पूजा प्रदोष काल में की जाए। इस समय शिवलिंग पर बेलपत्र और जल की धारा अर्पित करें। इसके बाद शिव जी के मंदिर में एक घी का दीपक जालाएं। इसके बाद शिवलिंग की परिक्रमा करें। शिव जी से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें। आज के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सुख सम्मपति, शांती घर आती है। साथ ही आपके पार्टनर की आयु भी लंबी होती है। 

सावन का पहला दिन इन राशियों के लिए शुभ 

सावन का पहला दिन मिथुन, सिंह, वृश्चिक और धनु राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

सावन सोमवार मंत्र 

1. ॐ नम: शिवाय।

2. ॐ महेश्वराय नम:

3. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात

4. ॐ भैरवाय नम: 

5. नमो स्तवन अनंताय सहस्त्र मूर्तये, सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे. सहस्त्र नाम्ने पुरुषाय शाश्वते, सहस्त्रकोटि युग धारिणे नम:

सावन सोमवार पर पूजा के लिए समय

 आज सावन और पहले सोमवार पर शिवजी पूजा के लिए सुबह सूर्योदय से ही मुहूर्त शुरू है, क्योंकि आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और प्रीति योग रहेगा। आज अगर आप शुभ मुहूर्त में पूजा करना चाहते हैं तो दोपहर 12:00 से 12:55 के बीच कर सकते हैं, इस दौरान शुभ अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार