सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि पर बन रहा ये शुभ योग, जानिए विजयादशमी कब... सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

आश्विन मास की शारदीय नवरात्रि कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। इस बार नवरात्रि का त्योहार बहुत खास है। ऐसे में आइए जातने है कि इस बार नवरात्रि 9 या 10 दिनों का है।

Rashmi Singh
  • Sep 22 2024 10:11AM

हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इससे पहले पितृ पक्ष चलता है। पितृ पक्ष समाप्त होते ही देवी पक्ष की शुरूआत  हो जाता है। पौराणिक कथा की मानें तो, नवरात्रि के दौरान माता रानी पूरे 10 दिनों के लिए धरती पर आती है। इस दौरान श्रद्धालु माता रानी का व्रत रखते है और पूरे विधि-विधान से दुर्गा माता की पूजा करते है और विजयादशमी के दिन रावण का पुतला बनाकर शुभ मुहूर्त में जलाते है। इस साल दशमी तिथि को दो दिन होने के कारण लोगों के बीच काफी असमंजस है कि, आखिर किस दिन दशहरा है।  ऐसे में आइए जानके है इस बार माता रानी कितने दिनों के लिए आ रही है और विजयादशमी कब मनाया जाएगा। 

शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि 

शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। वहीं, यह पर्व दशमी तिथि को समाप्त होता है। इस वर्ष भी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 3 अक्टूबर को सुबह 12:19 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं, यह तिथि 4 अक्टूबर को सुबह 2:58 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस वर्ष नवरात्रि 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर को समाप्त होगी।  नवरात्रि के पहले दिन कलशस्थापना के लिए सुबह 06.15 से सुबह 07.22 तक शुभ मुहूर्त बन रहा है।  शारदीय नवरात्रि में महाष्टमी, दुर्गानवमी का दिन सबसे प्रभावशाली माना जाता है। इस बार नवरात्रि में अष्टमी 11 अक्टूबर को है तो महानवमी 12 अक्टूबर 2024 को रहेगी। 

कब है दशहरा -

 आश्विनी मास की दशमी तिथि आरंभ- 12 अक्टूबर 2024 सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर 

 दशमी तिथि समापन- 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक 

 दशहरा 2024 सही तिथि- 12 अक्टूबर 2024 

 कलश स्थापना मुहूर्त 2024

 इस साल नवरात्रि 3 अक्तूबर से शुरू हो रही है तो कलश स्थापना भी 3 अक्तूबर को ही किया जाएगा। इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है। आप इन दोनों में से किसी भी मुहूर्त में कलश स्थापना कर सकते हैं।

 दशहरा पर बन रहा ये शुभ योग 

 हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष दशहरा पर काफी शुभ योग बन रहा है। इस वर्ष दशहरा पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ श्रवण योग बन रहा है।  सर्वार्थ सिद्धि योग 13 अक्टूबर को सुबह 5:25 बजे से 4:27 बजे तक है। इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र 12 अक्टूबर को सुबह 5:25 बजे से 13 अक्टूबर को सुबह 4.27 बजे तक रहेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार