सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन बनीं DGAFMS का पद संभालने वाली पहली महिला अधिकारी

आरती सरीन ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

Ravi Rohan
  • Oct 1 2024 2:06PM

सर्जन वाइस एडमिरल आरती सारिन ने भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (DGAFMS) के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। आज यानी सोमवार को आरती ने DG का पदभार ग्रहण किया है, इसके साथ ही इस पद पर आसीन होने वाली वे पहली महिला अधिकारी हैं। DGAFMS रक्षा मंत्रालय के लिए सशस्त्र बलों से संबंधित समग्र चिकित्सा नीति मामलों के लिए सीधे जिम्मेदार होता है।

DGAFMS के 46वें महानिदेशक के रूप में नियुक्ति से पहले, उन्होंने DG चिकित्सा सेवाएं (नौसेना), DG चिकित्सा सेवाएं (वायु) और सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC), पुणे के निदेशक एवं कमांडेंट के रूप में कार्य किया। आरती सारिन AFMC, पुणे की पूर्व छात्रा हैं और उन्हें दिसंबर 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में कमीशन किया गया था। उन्होंने AFMC से रेडियोडायग्नोसिस में MD किया है और टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई से रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में नेशनल बोर्ड का डिप्लोमा प्राप्त किया है, साथ ही पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय से गामा नाइफ सर्जरी में प्रशिक्षण लिया है।

38 वर्षों के करियर में, वाइस एडमिरल ने प्रतिष्ठित शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है, जिसमें आर्मी हॉस्पिटल (R&R) और कमांड हॉस्पिटल (दक्षिणी कमांड)/AFMC पुणे में प्रोफेसर और प्रमुख, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी शामिल हैं। उन्होंने INHS अस्विनी के कमांडिंग ऑफिसर और भारतीय नौसेना के दक्षिणी एवं पश्चिमी समुद्री कमांड में कमांड मेडिकल ऑफिसर के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

उनके पास भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं में सेवा करने का दुर्लभ सम्मान है। वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट से लेकर कैप्टन तक, भारतीय नौसेना में सर्जन लेफ्टिनेंट से लेकर सर्जन वाइस एडमिरल तक और भारतीय वायुसेना में एयर मार्शल के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

रोगी देखभाल में उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता के लिए उन्हें 2024 में अतिविशिष्ट सेवा पदक और 2021 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, उन्हें 2017 में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ द्वारा प्रशंसा पत्र, 2001 में चीफ ऑफ Naval स्टाफ द्वारा प्रशंसा पत्र और 2013 में जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ की प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ है।

हाल ही में, उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा चिकित्सा पेशेवरों के लिए सुरक्षित कार्य स्थितियों और प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए राष्ट्रीय टास्क फोर्स का सदस्य नियुक्त किया गया है। वे युवा महिलाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में अग्रणी रही हैं और सरकार की नारी शक्ति पहल की एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार