सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृष राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 11 2024 9:27AM

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति मंगलवार के दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है। उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन के हर संकट से निजात मिलती है। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन इस विधि से हनुमान जी की पूजा करें। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

 मेष (Aries)- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा, व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज परिवार में किसी से आपका विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

 वृष (Taurus)- आज का दिन अनावश्यक भागदौड़ से भरा रहेगा, मन बेचैन रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे; व्यापार में कोई बड़ा सौदा छूट सकता है। परिवार में किसी प्रियजन का दुखद समाचार मिलेगा, साथी से मतभेद हो सकते हैं।

 मिथुन (Gemini)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना रहेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 कर्क (Cancer)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आय के नए स्रोत बनेंगे। अगर आप किसी काम के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी, बिजनेस में साझेदारी में कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे और मन आनंद से भर जाएगा।

 सिंह (Leo)- आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है, आप बेवजह के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने को लेकर मन में चिंता रहेगी। आज कारोबार में बदलाव करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा, मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

 कन्या (Virgo)- आज आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, आपके साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बिजनेस में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद होगा। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

 तुला (Libra)- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे और व्यापार में लाभ की संभावना रहेगी। साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं।

 वृश्चिक (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए सफलता भरा रहेगा। अगर आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं, वाद-विवाद से दूर रहें।

 धनु (Sagittarius)- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन परेशान रह सकता है। बिजनेस में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, पार्टनर से मतभेद हो सकता है। 

 मकर (Capricorn)- आज आपका दिन परेशानियों भरा रहेगा, सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार आदि में नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आप लंबी यात्रा पर जाएं तो वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

 कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, सोचे हुए काम पूरे होंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से आपको भरपूर आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कारोबार में लाभ होगा और पारिवारिक रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 मीन (Pisces)- आज आप कोई नया काम शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने माता-पिता और परिवार के साथ किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। आप परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, नया वाहन या मकान आदि खरीदने के योग बनेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार