शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करना उत्तन माना जाता है। शनि देव न्यायकर्ता हैं, ये व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते हैं।
मेष (Aries)- मेष: खर्चे बढ़ेंगे, सतर्क रहें। जीवनसाथी से अनबन की संभावना है, झगड़े से बचें। विदेशी निवेश सोच-समझकर करें। कठोर व्यवहार से व्यापार में परेशानी हो सकती है। सामाजिक स्तर पर अधूरे कार्य परेशानी का कारण बन सकते हैं।
वृष (Taurus)- वृषभ राशि के लोगों को अपनी आय बढ़ाने की योजना बनानी चाहिए। बाहरी स्रोतों से नुकसान की भरपाई होगी। व्यापारिक ग्राहकों से विवाद खत्म होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, उत्साह महसूस होगा। परिवार में रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों की नौकरी में नयापन आएगा। वरिष्ठों की मदद से तनाव कम होगा। व्यावसायिक और व्यक्तिगत संतुलन बनाए रखें। पिछले काम का आउटपुट मिलेगा। परिवार के साथ व्यवहार में सुधार जरूरी है। व्यापार में नई योजना की प्लानिंग होगी।
कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों की अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। बिजनेस लोन अप्रूवल से आर्थिक तनाव कम होगा। ग्राहकों को ऑफर देने से बिक्री बढ़ेगी। अपने दोस्तों का साथ दें। हल्का बुखार परेशानी का कारण बन सकता है।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए ससुराल पक्ष से अनबन की संभावना है। पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं। आर्थिक समस्याओं के कारण भागदौड़ बढ़ेगी। साझेदारी में सोच-समझकर निर्णय लें। बच्चों का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। परिवार में किसी की बातों से विवाद हो सकता है।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि के जातकों का जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। पारिवारिक चर्चा से रिश्तों में सुधार आएगा। पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। बॉस के कार्यभार से थकान हो सकती है। जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। योग-प्राणायाम करें। सामाजिक विवादों से बचें। खेलों में फिटनेस का महत्व है।
तुला (Libra)- तुला राशि वालों को शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ पिकनिक का प्लान बन सकता है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ट्रांसफर में रुकावटें आ सकती हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। छात्रों को संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। भद्रा काल में शुभ कार्य न करें।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों को नियमित अध्ययन करना चाहिए। आपके स्मार्ट वर्क से सीनियर्स प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। छोटे-मोटे कामों को नज़रअंदाज़ न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ी यात्रा संभव है। विचारों को महत्व दें। बच्चों और पार्टनर के साथ समय बिताएं।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों की माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पिता की सलाह मानें, विवाद से बचें। बच्चों के फैसले चिंता का कारण बन सकते हैं। व्यापार में टेंडर छूटने से तनाव। समय पर लोन और टैक्स चुकाएं। सामाजिक गलती पर पछतावा हो सकता है। यात्रा रद्द हो सकती है।
मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। करियर पर ध्यान दें, मौज-मस्ती के साथ संतुलन बनाए रखें। पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खर्चों में कटौती करें। निजी रिश्तों पर सोच-समझकर निर्णय लें। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार काम करें।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि के जातकों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। उच्च शिक्षा में सफलता में देरी हो सकती है। तनाव कम करने के लिए जीवनशैली में बदलाव करें। ऑफिस में प्रेजेंटेशन देने का अवसर मिल सकता है। मानसिक उलझन और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सामाजिक योजनाओं में बदलाव करें।
मीन (Pisces)- मीन राशि वालों का आत्मसम्मान बढ़ेगा। अपने पार्टनर के साथ डिनर प्लान करें। प्रतियोगी छात्रों को योग और ध्यान करना चाहिए। ऑफिस में षडयंत्र का पर्दाफाश होगा। कामकाज के तरीकों में आपको स्वतंत्रता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है।