उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 'मिशन शक्ति' अभियान के माध्यम से
महिलाओं के सपनों को सच कर रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 14 अक्टूबर को लोक भवन में
वाहन रैली आयोजित करके और महिला सशक्तिकरण से संबंधित केंद्र और राज्य सरकार की
योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करके चरण की शुरुआत की जाएगी।
महिलाओं के
सपने सच कर आत्मनिर्भर बना रही योगी सरकार
आपको बता दें कि इस मिशन के माध्यम से योगी
सरकार उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति के अगले चरण में
उन्हें आत्मरक्षा में दक्ष बनाने का प्रयास करेगी, ताकि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर
निर्भर न रहना पड़े। साथ ही उन्हें विभिन्न महिला कानूनों से भी परिचित कराया
जाएगा, जिससे वो समय पड़ने
पर अपने अधिकारों का लाभ ले सकें।
महिलाओं को लेकर सीएम योगी ने कहा, 'महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और
सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है'।
14 अक्टूबर से होगी नवीन चरण की शुरुआत
जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर को सभी
जिला मुख्यालयों में महिला सशक्तिकरण रैली आयोजित की जायेगी। प्रतिभागी वाहनों पर
चलेंगे और 112 पीवीआर वाहन और एम्बुलेंस भी रैली का हिस्सा होंगे।
प्रदेश सरकार ने 11 अक्टूबर यानि बुधवार को
मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण की 14 अक्टूबर से शुरूआत का आदेश जारी कर दिया। साथ
ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए 14
अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों में महिला सशक्तिकरण रैली आयोजित की जायेगी।
प्रतिभागी वाहनों पर चलेंगे और 112 पीवीआर
वाहन और एम्बुलेंस भी रैली का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण से
संबंधित गाने बजाए जाएंगे और प्रतिभागी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं
के पोस्टर और बैनर लेकर चलेंगे।
लोगों को मिशन शक्ति अभियान, विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, सीएम कन्या सुमंगला योजना, सीएम सामूहिक विवाह
योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सीएम बाल सेवा योजना
और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई अन्य योजनाओं के बारे में बताया
जाएगा।
जागरूकता रैली में स्थानीय जन प्रतिनिधियों
की भागीदारी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रमुख महिला एवं महिला
पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगी।
लोगों को जागरूक करने के लिए बेसिक व
माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित छात्र प्रभात फेरी निकालेंगे। अभियान की शुरूआत
के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए सार्वजनिक संबोधन प्रणाली का उपयोग किया
जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 और 15 अक्टूबर को राज्य भर में जन जागरूकता कार्यक्रम
आयोजित किए जाएंगे। 16 अक्टूबर को सरकारी विभाग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
वहीं, अगर बात की जाए योगी सरकार की तो
पिछले साढ़े छह साल से उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज राज्य में
सुरक्षा का माहौल है और सभी महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।