सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

विधायक अभय वर्मा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक नियुक्त

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिती में दिल्ली भाजपा के विधायक दल की बैठक आज दिल्ली विधानसभा परिसर में सम्पन्न हुई।

Deepika Gupta
  • Mar 18 2025 6:22PM

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिती में दिल्ली भाजपा के विधायक दल की बैठक आज दिल्ली विधानसभा परिसर में सम्पन्न हुई।

बैठक में विधानसभा दल की गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्य सचेतक की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई और सभी विधायकों ने निर्णय बैठक में उपस्थित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा पर छोड़ दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा दल की अध्यक्ष एवं मुख्य मंत्री से चर्चा कर लक्ष्मी नगर से दूसरी बार विधायक चुने गये अभय वर्मा को विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की विधायक अभय वर्मा दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल का एक पहचाना हुआ चेहरा हैं और उनके पास विधायक होने के अनुभव के साथ ही कानून की समझ भी है अतः हम उम्मीद करते हैं की वह कुशलतापूर्वक मुख्य सचेतक का दायित्व निर्वहण कर सकेंगे।

अभय वर्मा वर्तमान में 2021 से दिल्ली भाजपा के मुख्य प्रवक्ता हैं। अभय वर्मा प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष के आलावा चार कार्यकाल दिल्ली प्रदेश भाजपा

अभय वर्मा विद्यार्थिकाल से भाजपा विचार परिवार से जुड़े रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की ला फैकल्टी छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। दिल्ली बार एसोसिएशन के दो बार सदस्य भी चुने गये और एक बार अवैतनिक सचिव रहे।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार