उत्तर प्रदेश के नोएडा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ मूलतः बुलंदशहर जिले की रहने वाली एक 13 वर्षीय लड़की शनिवार (22 मार्च 2025) को घर से गायब हो गई थी। तब लड़की के पिता ने फरदीन को आरोपित बताते हुए FIR दर्ज करवाई थी। आरोपित भी मूलतः बुलंदशहर का ही रहने वाला है। बुधवार (26 मार्च 2025) को पुलिस ने फरदीन को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना नोएडा के थानाक्षेत्र सेक्टर 63 की है। मंगलवार (25 मार्च) को यहाँ एक नाबालिग हिन्दू लड़की के पिता ने पुलिस में तहरीर दी है। शिकायतकर्ता मूलतः बुलंदशहर के थानाक्षेत्र स्याना का है। वह फ़िलहाल के लिए नोएडा सेक्टर 63 क्षेत्र में रहते हैं। तहरीर में बताया गया है कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी 22 मार्च से लापता है। शिकायतकर्ता के अनुसार मूलतः बुलंदशहर के थानाक्षेत्र खानपुर के फरदीन ने उनकी बेटी का अपहरण किया है।
पीड़ित पिता ने अपनी तहरीर में आगे बताया कि उसने अपनी बेटी को खोजने की काफी कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। शिकायत में वाज़िद के बेटे फरदीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की गई है। सुदर्शन न्यूज़ के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। इस प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने 25 मार्च को ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2) के तहत FIR दर्ज कर ली। पुलिस टीमों का गठन हुआ और पीड़िता को खोजने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
बुधवार (26 मार्च) को पुलिस को अपनी खोजबीन में सफलता हाथ लगी। पहले पीड़िता को सही सलामत बरामद कर लिया गया। इसके बाद फरदीन की तलाश शुरू हुई। पुलिस को फरदीन की लोकेशन नोएडा के एमजे कट के पास मिली। पता यह भी चला कि वो कहीं फरार होने की फिराक में हैं। फ़ौरन ही दबिश दे कर फरदीन को दबोच लिया गया। पीड़िता द्वारा कोर्ट में दिए गए बयानों के आधार पर फरदीन पर पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।