उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बार फिर से खाने-पीने की चीजों पर थूकने का मामला सामने आया है। यहाँ ढाबे पर रोटियाँ बना रहा एक युवक उन पर थूकता नजर आया। दूर से किसी ने इस करतूत का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपित की पहचान इसरार के तौर पर हुई है। केस दर्ज कर के इसरार को हिरासत में ले लिया गया है। घटना सोमवार (17 मार्च 2025) की है।
यह घटना गाजियाबाद ग्रामीण कमिश्नरेट के थानाक्षेत्र मुरादनगर की है। यहाँ मुख्य बाजार में नाज होटल माँसाहार खाने वालों का पसंदीदा ठिकाना हुआ करता है। सभी मत-मजहब के धर्मनिरपेक्ष लोग यहाँ चिकन-मटन का लुत्फ़ उठाते हैं। इसी ढाबे पर इसरार नाम का एक युवक रोटियाँ बनाने के लिए नियुक्त था। वह बाकायदा इस्लामी परिधान में सिर पर गोल टोपी रख कर लम्बे समय से हजारों लोगों को अपनी रोटियाँ खिला कर बेहतरीन स्वाद होने की वाहवाही लूट चुका था।
इस बीच सोमवार से इसी ढाबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो लगभग 1 मिनट 5 सेकेण्ड का है। वीडियो दूर गाड़ियों की पार्किंग से बनाया गया था। वीडियो में आसपास होटल के कई अन्य कारीगर भी दिख रहे लेकिन उन्होंने इसरार को नहीं टोका। पूरे वीडियो में इसरार ने कई रोटियाँ बनाईं और उन सभी पर थूका। वीडियो बना रहे व्यक्ति ने भी इसी दौरान कहा, "इनका कोई भरोसा नहीं। ये खाने में पेशाब भी कर सकते हैं।"
कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर लोग आरोपित थूकबाज पर कार्रवाई की माँग करने लगे। मामले का संज्ञान मुरादगनर पुलिस ने लिया। पुलिस ने फ़ौरन ही आरोपित को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में इसरार ने अपना गुनाह कबूल किया है। एक पुलिसकर्मी की ही तहरीर पर इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह गाजियाबाद के मुरादनगर का ही रहने वाला निकला। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है।