सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बाइक और स्कूटी की टक्कर से खोजा झगड़े का बहाना; विवाद था खत्म, लेकिन फिर लश्कर ले कर लौटा मोहम्मद गोरी की तरह... उदयपुर के शक्ति सिंह चाकूबाजी में घायल

उदयपुर में शक्ति सिंह को चाकू लगने के बाद व्यपारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर लीं

Rahul Panday
  • Mar 25 2025 10:05PM

राजस्थान के उदयपुर में साम्प्रदायिक तनाव की खबर है। सोमवार (24 मार्च 2025) यहाँ 2 समुदायों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में शक्ति सिंह नाम के युवक को चाकू लग गई। चाकूबाजी का आरोप मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों पर लगा है। विवाद का बहाना 2 बाइकों की आपस में टक्कर होना बताया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए मौके पर फ़ोर्स तैनात कर दी है। 

यह मामला उदयपुर के थानाक्षेत्र नाडाखाडा का है। यहाँ के धानमंडी में नेहरू बाजार इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला माना जाता है। सोमवार को यहाँ सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच 1 बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई थी। इन वाहनों को अलग-अलग समुदाय के लोग चला रहे थे। शुरुआती तनातनी के बाद कुछ लोगों ने बीच बचाव किया तो दोनों पक्ष अलग-अलग हो गए। लोगों ने समझा-बुझा कर दोनों पक्षों को उनके घर भेज दिया। तब लगा कि मामला शाँत हो गया। 

इसी बीच दूसरा पक्ष एक बार फिर से घटनास्थल पर आया। उनके साथ कुछ अन्य लोग थे जो हमलावर मुद्रा में दिख रहे थे। इन सभी ने पहले पक्ष को घेर कर अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। हिन्दू पक्ष की तरफ से विरोध हुआ तो विवाद बढ़ गया। दोनों तरफ से हुए इस विवाद में चाकू निकल आए। घोंपे गए चाकू से शक्ति सिंह नाम का युवक घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि चोट गंभीर नहीं थी। 

घायल शंक्ति सिंह हिन्दू समूह से जुड़े बताए जा रहे हैं। उनको चाकू लगने की सूचना पाते ही हिन्दू पक्ष से लोग जुटने लगे। तब तक हमलावर मौके से भाग निकले। विवाद की जानकारी पाते ही मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी लगभग आधे दर्जन थानों की फ़ोर्स के साथ पहुँचे। उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर शाँत करवाया। हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया गया। 

घटना के बाद व्यपारियों ने गुस्से में दुकानें बंद कर दी थी। फ़िलहाल अब वहाँ स्थिति सामान्य है।  पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। हमलावरों को चिन्हित कर के उनकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। 3-4 आरोपितों को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। मौके पर फ़ोर्स तैनात है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार