सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बरेली के अनिल यादव और वाजिद खान, दोनों ही समाजवादी पार्टी के समर्थक; दिन मे पी भाईचारे की सेवाईं... रात मे बहाने लगे एक दूसरे का खून

समाजवादी पार्टी के समर्थक अनिल यादव और वाजिद खान के परिवार के बीच बरेली मे झगड़ा

Rahul Panday
  • Mar 31 2025 10:32PM

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सांप्रदायिक तनाव की खबर है। सोमवार (31 मार्च 2025) को यहाँ ईद का त्योहार खत्म होते ही एक हिन्दू परिवार व मुस्लिम तबके के लोग आपस मे भिड़ गए हैं। दोनों पक्षों की तरफ से लोग घायल हुए हैं। इस भिड़ंत मे कुल 3 लोग घायल हुए हैं। हालत तनावपूर्ण होता देख कर इलाके मे भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। 

यह मामला बरेली के थानाक्षेत्र इज्जतनगर का है। यहाँ के गाँव मुड़िया अहमदनगर मे समाजवादी पार्टी के नेता अनिल यादव उर्फ अक्कू का परिवार रहता है। कुछ दिन पहले यादव के एक सदस्य पर पास ही की रहने वाली मुस्लिम लड़की को अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगा था। तब पुलिस ने लड़की को बरामद कर के उसके परिजनों को सौंप दिया था। तभी से दोनों पक्षों मे तनातनी का माहौल बना था। दोनों पक्षों मे पहले भी की बार छोटे-मोटे झगड़े हो चुके थे। 

बताया जा रहा है कि रविवार को भी यादव परिवार और मुस्लिम पक्ष मे झगड़ा हुआ था। तब मामले को जैसे-तैसे शांत करवा दिया गया था। सोमवार को ईद के बाद मुस्लिम पक्ष एक बार फिर से सपा समर्थक परिवार से भिड़ने पर आमादा हो गया। इसी बात को ले कर लाठी-डंडे व अन्य हथियार चलाए गए। दूसरे तरफ से भी विवाद को तूल दिया गया। इसी दोतरफा झगड़े मे पथराव भी हुआ। हिंसा मे कुल 5 लोग घायल हो गए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। 

घायलों के नाम वाजिद, रशीद और नावेद बताए जा रहे हैं। अनिल यादव की तरफ से 1 व्यक्ति घायल हुआ है। इस घटना से आसपास तनाव फैल गया। बरेली से पीलीभीत जाने वाली सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की गई। हालात को तनावपूर्ण देखते हुए की थानों की फोर्स को मौके पर भेज दिया गया है। पुलिस के सीनियर अधिकारी आक्रोशित लोगों से बातचीत कर रहे हैं। केस दर्ज कर के हमले के आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।  

पुलिस के अनुसार गाँव मे मुस्लिम समुदाय के 2 पक्षों के बीच प्रधानी को ले कर झगड़ा चल रहा है। प्रधानी के इस विवाद मे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लामबंदी की। प्रशासन इस बात की भी तैयारी कर रहा है कि मामले की जाँच करवा के दोनों पक्षों के झगड़े तो तूल देने वालों पर भी कठोर एक्शन लिया जाएगा। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार