सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Amarnath Yatra 2024 : अदृश्य हुए बाबा बर्फानी, घाटी में भारी बारिश से यात्रा रुकी

श्री अमरनाथ यात्रा प्रारंभ होने के साथ ही भक्तों में लगातार उत्साह देखा जा रहा है।

Deepika Gupta
  • Jul 7 2024 4:36PM

श्री अमरनाथ यात्रा प्रारंभ होने के साथ ही भक्तों में लगातार उत्साह देखा जा रहा है। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष करता हुआ बाबा बर्फानी के दरबार में पहुंच रहा है। यात्रा में श्रद्धालुओं का जत्था इतनी भारी तादात में आ रहा है कि इस बार रिकॉर्ड बनने की उम्मीद की जा रही है। कश्मीर के दो आधार शिविरों से 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 29 जून को शुरू हुई थी. जो 19 अगस्त तक रहेगी।

मगर अब श्रद्धालुओं को निराश करने वाली खबर आ रही है। यात्रा शुरु होने के केवल 6 दिन बाद ही पवित्र गुफा में निर्मित होने वाले हिमलिंग, जिसके दर्शन के लिए देश के कोने कोने से शिवभक्त कश्मीर में स्थित अमरनाथ धाम पहुंचते है। 

कश्मीर में भीषण गर्मी

श्री अमरनाथ यात्रा में देश के सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक है। महीनों की प्रतीक्षा के बाद साल में एक बार भक्तों को भगवान शिव हिमलिंग के स्वरुप में पवित्र गुफा में दर्शन देते हैं। युगों से यहां प्रकृतिक रुप से बनने वाली संरचना को शिवलिंग के रुप में पूजा जाता है। धार्मिक ग्रंथों में इसके उल्लेख के साथ ही, हिंदू जनमानस के लिए बाबा अमरनाथ धाम एक बड़ा आस्था का केंद्र है। शिवलिंग का पिघलना गर्मी का कारण बढ़ती गर्मी है। इस साल उत्तर और मध्य भारत में मई से ही भीषण गर्मी का सामना किया जा रहा हैं। पिछले कुछ सप्ताह से घाटी में भी तापमान बढ़ रहा है। हालांकि, अभी भी तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यहां पहुँच रहे हैं।  

अस्थायी रूप से यात्रा पर रोक

अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण एहतियात के तौर पर शनिवार को गुफा मंदिर के दोनों मार्गों पर यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थी। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया था। उन्होंने बताया कि, कल रात से बालटाल और पहलगाम मार्गों पर रुक रुक कर भारी बारिश देखी जा रही है। यात्रा शुरु होने में महज एक हफ्ता ही हुआ है और शिवभक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा है। एक हफ्ते में ही तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 151942 के पार पहुंची।

शुक्रवार से आठवां जत्था आधार शिविर जम्मू के पहलगाम के लिए रवाना हुआ। जिसमें 2,542 श्रद्धालुओं में 1,753 पुरुष, 712 महिलाएं, 9 बच्चे, 61 साधु और 7 साधवी शामिल है। यात्रा अपने पारंपरिक रूट पहलगाम और बालटाल से की जा रही है। बालटाल रुट के लिए रवाना हुए यात्रियों में 4,377 श्रद्धालुओं में 3,488 पुरुष, 723 महिलाएं, 7 बच्चे, 153 साधु और 6 साधवियां जत्थे में शामिल हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार