जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ चल रहा है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार कई आतंकी छिपे है। इसी बीच रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि, इस मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए है और 1 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए है।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ चल रहा है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार कई आतंकी छिपे है। इसी बीच रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि, इस मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए है और 1 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए है।
इस मुठभेड़ पर भारतीय सेना की तरफ से बयान जारी किया गया है। सेना ने बताया कि, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर स्थित कामकारी में फॉर्वर्ड पोस्ट पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक पाकिस्तानी मारा गया है। जबकि घायल जवनों को मौके से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिलों के ऊपरी इलाकों में 40 से 50 पाकिस्तानी आतंकी छुपे होने की जानकारी सामने आई है। इसके बद से ही सुरक्षाबलों ने उन्हें पकड़ने का अभियान चला रखा है।
सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
बता दें कि, पाकिस्तानी आतंकियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसमें आतंकियों की सहायता पाकिस्तानी सेना कर रहे थे। तभी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ। इसमें सेना के 3 जवान घायल हो गए। अभी भी इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, कुछ आंतकी जंगल की तरफ भाग गए है। यह पहली बार नहीं है जब आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ हफ्तों से जम्मू-कश्मीर के किसी न किसी जिले में सुक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हो रहा है। सेना के जवानों ने हाल ही में LOC पर घुसपैठ की कई कोशिशों को नामाक भी किया था।
यह पिछले तीन दिनों में कुपवाड़ा में ये दूसरी मुठभेड़ है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कुपवाड़ा में मंगलवार यानी 23 जुलाई को भी मुठभेड़ हुआ था। इस मुठभेड़ में सेना के एक जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। वहीं 1 आतंकियों के सुरक्षाबलों ने ढेर किया था।