सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Sawan Somwar 2024: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, उपाय और मंत्र

सावन की शुरुआत हो चुकी है। पंचांग के अनुसार सावन मास का दूसरा सोमवार व्रत आज यानी 29 जुलाई को है। खास बात यह है कि, सावन का दूसरा सोमवार नवमी साथ लेकर आया है।

Rashmi Singh
  • Jul 29 2024 10:21AM

सावन की शुरुआत हो चुकी है। आज सावन महीने का दूसरा सोमवार है। सावन का सोमवार बहुत ही खास माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जाप, तप और ध्यान करना बहुत अच्छा होता है। पौराणीक कथाओं की मानें तो सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का होता है और चंद्रमा के नियंत्रक भगवान शिव होते है। इस दिन भगवान की पूजा करने से न केवल चंद्रमा बल्कि भगवान शिव की कृपा भी मिल जाती है। 

बता दें कि, इस साल सावन में 5 सोमवार आएंगे। सावन के पहले सोमवार से 1 6 सोमवार का व्रत भी शुरु किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रताप से वैवाहिक जीवन में सुख सम्पति, अच्छा जीवनसाथी पाने की इच्छा और आर्थिक लाभ मिलता है। 

सावन के दूसरे सोमवार का शुभ मुहूर्त 

सावन के दूसरे सोमवार शिव पूजन के तीन शुभ मुहूर्त है। पहला मुहूर्त सुबह 4 बजकर 17 मिनट से लेकर 4 बजकर 59 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। वहीं सुबह 6 बजकर 17 मिनट से सुबहर 7 बजकर 50 मिनट तक अमृत काल रहेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

 सावन के दूसरे सोमवार पर ऐसे करें विधिवत पूजा 

 सावन के दूसरे दिन आप प्रात काल स्नान करने सफेद वस्त्र धारण करें। इसके बाद शिवजी को जल और बेल पत्र अर्पित करें। उनको सफेद चीजों का भोग लगाएं। शिव मंत्र नमं: शिवाय का जाप करें। रात के समय भी शिवजी के समक्ष घी का दीपक जलाकर शिव मंत्र का जाप करें। इस दिन जलाहार और फलाहार ग्रहण करना उत्तम होता है। नमक और अनाज का सेवन न करें। 

 शिव पूजा का मंत्र 

 नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माड्गरागाय महेश्वराय।

 नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नम: शिवाय।

 दूसरे सावन सोमवार का उपाय 

 जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है वो सावन के दूसरे सोमवार पर शनि देव को काले तिल और अपराजिता का फूल अर्पित करें। मान्या है इससे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार