सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

गृह मंत्री अमित शाह ने 78 अफसरों का किया तबादला, दिल्ली सहित उत्तर-पूर्वी राज्यों के अधिकारियों के नाम शामिल

MHA News: केंद्र सरकार ने 78 अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की।

Ravi Rohan
  • Sep 12 2024 8:07PM
केंद्र सरकार ने बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले के बाद 78 अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी कर दी है।

गृह मंत्रालय की इस ट्रांसफर सूची में 33 IAS और 45 IPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं। केंद्र ने दिल्ली के 5 जिलों के DCP बदल दिए हैं। दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट, नॉर्थ, नॉर्थ-वेस्ट, साउथ-वेस्ट और साउथ-ईस्ट जिलों के डीसीपी का दिल्ली से तबादला कर दिया गया है।

सबसे ज्यादा तबादले दिल्ली और उत्तर-पूर्वी राज्यों में किए गए हैं। हालांकि, इस आदेश का ज्यादातर राज्यों में कोई असर नहीं होगा, मगर दिल्ली में इसका असर सबसे ज्यादा दिखेगा।

राजस्थान में सैकड़ों अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार 6 सितंबर को 386 आरएएस अधिकारियों की ट्रांसफर की सूची जारी की थी। इससे ठीक पहले राजस्थान में 108 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। राजस्थान के अलावा बिहारऔर मध्य प्रदेश में भी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार