सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

PM मोदी के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित... दिल्ली BJP अध्यक्ष ने गुरुद्वारे में की अरदास, मंदिर में सुन्दरकांड पाठ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन किया।

Deepika Gupta
  • Sep 17 2024 7:36PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज यानी मंगलवार को दिल्ली भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय परिसर में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, सुनील बंसल एवं दुष्यंत गौतम, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे एवं दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। अगले तीन दिन में दिल्ली भाजपा सभी 14 संगठात्मक जिला क्षेत्रों में ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित करेगी।

दोपहर में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा रिंग रोड़ स्थित गुरुद्वारा बाला साहिब में आयोजित गुरू ग्रंथ साहिब के पाठ के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की लम्बी आयु की कामना के लिए अरदास में सम्मिलित हुए। अरदास के समय भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे, पूर्व विधायक सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, निगम पार्षद सरदार अर्जुन मारवाह आदि उपस्थित रहे।

शाम को कनाट प्लेस हनुमान मंदिर प्रांगण में संत अजय भाई के सानिध्य में आयोजित सुंदरकांड पाठ में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घ आयु एवं देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।








सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार