आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के सीएम के लिए आतिशी का नाम फाइनल हो गया है। आतिशी अगले चुनाव तक दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रहेंगी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने आधिकारिक तौर पर दिल्ली के सीएम के लिए आतिशी के नाम का ऐलान किया है। आतिशी की सीएम बनने की बात करें तो वह भारत की सबसे युवा मौजूदा मुख्यमंत्री बनेंगी। आतिशी अभी 43 साल की है। ऐसे में आइए जानते है कि आतिशी से पहले किस-किस सीएम ने कम उम्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
बता दें कि, देश के चर्चित मुख्यमंत्रियों की उम्र की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस लिस्ट में 9वें स्थान पर है। सीएम योगी की उम्र 52 साल है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 49 साल के है और वे इस सूची में 5वें नंबर पर है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान 50 साल के हैं और वे सूची में छठे स्थान पर है। भारत के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री की बात करें तो केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन हैं, जिनकी उम्र 79 साल है और वे लिस्ट में 30वें नंबर है।
आतिशी होंगी सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री
आपको बता दें कि, आतिशी बतौर दिल्ली सीएम मौजूदा समय में भारत की दूसरी महिला सीएम बनने वाली है। इनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक मात्र महिला सीएम है। ममता बनर्जी की उम्र की बात करें तो वह 69 साल की है। वहीं दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री की बात करें तो आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनने वाली है। इसके पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी है। लेकिन इन दोनों नेताओं का निधन हो चुका है।