सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा भगवान गणेश की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 18 2024 9:34AM

बुधवार का दिन भगवान गणेश की समर्पित होता है। बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें, बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने पर बुद्धि, विद्या में वृद्धि होती है। वाणी में निखार आता है. शुभ कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं, स्वास्थ लाभ मिलता है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान गणेश की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।  

मेष (Aries)- आज आप किसी पार्टी में शामिल होने के लिए बाहर जा सकते हैं, आपको अपने पार्टनर का साथ मिलेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें, वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। आज आपको अपने किसी परिचित व्यक्ति से अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

वृष (Taurus)- आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं, परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज आपको नई नौकरी का कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, सेहत का ख्याल रखें। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम होने के योग बनेंगे।

मिथुन (Gemini)- आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा, आपका मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। आपकी वाणी के प्रभाव से आपके रुके हुए काम आज पूरे हो जायेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, आज आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। अपने पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें।

कर्क (Cancer)- आज का दिन आपके लिए सोच समझकर काम करने का है। व्यापार में कोई बड़ा फैसला न लें, नई साझेदारी में सावधानी बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह (Leo)- आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने बिजनेस पार्टनर से सावधान रहें, अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है, आज कोई नया लेन-देन न करें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या (Virgo)- आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार में आपको घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेदों में उलझ सकते हैं। आज व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न लें, पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

तुला (Libra)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, अपनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ कार्यक्रम होंगे, नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)- आज आप अपने किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है। आज आपको अपने बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आज आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। काम में बाधा अवश्य आएगी, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु (Sagittarius)- आज आपको वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आप कई दिनों से किसी काम के बारे में सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद की स्थिति में अपना बचाव स्वयं करें।

मकर (Capricorn)- आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, परिवार में शुभ कार्यक्रम होंगे। व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं, परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है।

कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यवसाय में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलने से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। जीवनसाथी के परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन (Pisces)- आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की वजह से आप परेशानी में पड़ सकते हैं, संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे। व्यापारिक सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप नई नौकरी के बारे में सोच सकते हैं। पारिवारिक विवादों से दूर रहें।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार