सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

"किसानों की सेवा ही भगवान की पूजा है...", केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की चर्चा

Agriculture News: शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ये चर्चा मेरे लिए उपयोगी, राज्य सरकारों से संबंधित सुझाव केंद्र सरकार को भेजेंगे।

Ravi Rohan
  • Oct 1 2024 7:52PM

केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यानी मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन संगठन (स्वतंत्र) से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "किसानों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है। फसलों की लागत कम करने, लाभकारी मूल्य मिलने, फसलों को जलभराव से बचाने सहित अन्य विषयों पर बात हुई। अधिक कीटनाशकों का उपयोग धरती के स्वास्थ्य को भी खराब कर रहा है, उसके समाधान पर भी चर्चा की।"

शिवराज सिंह ने बताया कि, अच्छे बीज और अच्छे कीटनाटशक किसानों को मिले, इसके संबंध में भी विस्तार से हुई बातचीत की गई। वहीं, पीएम फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और सरकारी योजनाओं की जानकारी सभी किसानों तक कैसे पहुंचे, इस पर भी विचार किया गया। 

किसानों से मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह ने फैक्ट्री के दूषित पानी से कैसे निजात मिले और ट्रांसफार्मर जलने पर कैसे उसे कम समय में बदला जाए, इन विषयों पर भी सुझाव दिया गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ये चर्चा मेरे लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि किसानों की सेवा ही भगवान की पूजा है।

उन्होंने आगे कहा कि, राज्य सरकारों से संबंधित सुझाव केंद्र सरकार को भेजेंगे और समस्याओं के समाधान और सुझावों पर काम करेंगे। समस्याएं दिखने में छोटी लगती है, उनका समाधान हो जाएं तो किसानों की 10 से 20% आमदनी बढ़ सकती है।" चर्चा के दौरान किसानों ने कई व्यवहारिक समस्याएं सामने रखी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार