दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। विवाद का कारण बुर्के से जुड़ा हुआ है। भाजपा का आरोप है कि यहां के आप कार्यकर्ता बुर्के में फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के बीच आप कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए हैं। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश कर रही है।
समाजवादी पार्टी के नए आरोप
यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) ने एक नया आरोप लगाया है। पार्टी ने दावा किया कि चुनाव अधिकारी मुस्लिम महिलाओं से बुर्के हटवा रहे हैं और पहचान पत्र उन्हें बिना बुर्के के दिखाने के लिए कह रहे हैं। सपा ने चुनाव प्रक्रिया में पुलिस द्वारा उनके वोटर्स को रोकने, पोलिंग एजेंट्स को परेशान करने और बूथ कैप्चरिंग के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों के बाद सपा ने सुबह से ही चुनाव अधिकारियों और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
तमिलनाडु उपचुनाव
तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस उपचुनाव का बहिष्कार मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक और भारतीय जनता पार्टी ने किया है। यहाँ मुख्य मुकाबला डीएमके और एनटीके दलों के बीच हो रहा है।