सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP: शहनाज ने हिंदू किशोरी को रोजा रखवाया और नमाज पढ़वाई...झांसी में धर्मांतरण की कोशिश, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है।

Deepika Gupta
  • Mar 20 2025 6:29PM

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। आरोप है कि शहनाज उर्फ सना नामक महिला ने एक 16 साल की हिंदू किशोरी को बहलाकर रोजा रखने और नमाज पढ़ने के लिए उकसाया। शहनाज और किशोरी अच्छे दोस्त थे, और दोनों परिवारों का आपस में आना-जाना था। शहनाज ने किशोरी से कहा कि यदि वह रोजा रखेगी और नमाज पढ़ेगी, तो उनके घर में बरकत आएगी और वे अमीर हो जाएंगे। किशोरी शहनाज की बातों में आकर 3-4 दिन तक रोजा रखने और नमाज पढ़ने लगी। 

जब किशोरी के पिता को इस बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद, 13 मार्च 2025 को शहनाज ने किशोरी के चाचा के कमरे में घुसकर फांसी लगाने की कोशिश की। चाचा ने शहनाज को रोक लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन शहनाज फरार हो गई।

इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने इसे धर्मांतरण की साजिश करार दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठनों का आरोप है कि शहनाज ने जानबूझकर किशोरी को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी और आरोप लगाया कि शहनाज ने उनकी बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए बहलाया और दबाव डाला।

पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए शहनाज के खिलाफ धर्मांतरण के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी स्नेहा तिवारी ने बताया कि जांच जारी है और इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार