सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हिन्दुओं के साथ उनके देवता भी निशाने पर; मामला ममता शासित पश्चिम बंगाल का... अबकी बार दक्षिण दिनाजपुर में हुआ अधर्म

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के एक हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़

Rahul Panday
  • Mar 30 2025 4:10PM

हिन्दुओं के लिए नर्क जैसे बनते जा रहे पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से आस्था पर कुठाराघात हुआ है। यहाँ के दक्षिण दिनाजपुर में एक मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय हिन्दू समाज आक्रोशित है। इस करतूत के जिम्मेदार को खोज कर कार्रवाई की माँग भी जोर पकड़ रही है। भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना 29-30 मार्च 2025 की रात की है। 

यह घटना दक्षिण दिनाजपुर के जहांगीरपुर क्षेत्र की है। यहाँ केशवपुर गाँव में प्रचीन काल से बना श्री शीतला माता मंदिर पिछले लम्बे समय से स्थानीय हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। मंदिर में तमाम देवी-देवताओं की तस्वीरें और मूर्तियाँ हैं। यहाँ हर दिन पूजापाठ होता रहता है। जिस क्षेत्र में यह मंदिर है वहाँ मिश्रित आबादी है। बड़े पर्व और त्योहारों पर यहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है और भंडारे आदि का आयोजन होता है। 


29-30 मार्च की रात को यहाँ तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ के दौरान मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पूजा के सामान को बिखेर दिया गया। सुबह जब मंदिर खुला तब लोग पूजा के लिए पहुँचे। यहाँ उन्होंने मंदिर की हालत देखी तो गुस्सा पकट करने लगे। नारेबाजी करने वालों ने आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुँचा। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत प्राप्त कर ली है

फ़िलहाल अभी तक किसी गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।माना यह भी जा रहा है कि नवरात्रि से पहले यह हरकत साम्प्रदायिक तनाव को भड़काने की साजिश हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार के लॉ एन्ड आर्डर पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि अगर हिंदू आस्थाओं पर ऐसे ही हमले होते रहे तो वो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर तुष्टिकरण का भी आरोप लगाया। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार