सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

आक्रांता सालार गाज़ी के खिलाफ अब प्रयागराज में भी आवाज बुलंद; मई में लगने वाले जमावड़े पर रोक लगाने की माँग... दरगाह पर दूर से दिखते हैं थोकभाव में लाऊडस्पीकर

प्रयागराज वालों को भी नहीं बर्दाश्त सालार गाजी के नाम पर दरगाह

Rahul Panday
  • Mar 24 2025 4:58PM

आक्रांता सालार गाज़ी पर देश भर में चल रही रार की आँच अब उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी प्रयागराज भी पहुँच गई है। यहाँ पर भी गाज़ी मियाँ की एक दरगाह बनी है जिस पर मेले लगा करते थे। अब इस मेले को प्रतिबंधित करने की माँग उठी है। माँग के साथ सालार गाजी का पुराना और कलंकित इतिहास भी शिकायती पत्र में लिखा गया है। रविवार (23 मार्च 2025) को प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर फ़ोर्स तैनात कर दी है। 

यह मामला प्रयागराज के फूलपुर इलाके में पड़ने वाले सिकंदरा कस्बे का है। यहाँ 3 मजारें हैं जहाँ उर्स के नाम पर अक्सर भीड़ जमा होती है। इन्हीं में से एक दरगाह गाज़ी मियाँ की भी है। मिश्रित आबादी वाली इस दरगाह पर हर रविवार को भीड़ जुटती है। कुछ लोग इसे मेला भी कहते हैं। दरगाह के बाहर कई ऐसी अस्थाई दुकानें बना ली गईं हैं जिसका कोई आधिकारिक रजिस्ट्रेशन नहीं है। इनके द्वारा सरकार को कितना टैक्स दिया जाता है इस पर भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

अब इस दरगाह के खिलाफ स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। युवा विकास पार्टी नाम के एक संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र दिया है। इस पत्र में सालार गाजी को आक्रांता बताते हुए उनके नाम पर बनी मजार का नाम लिया गया है। मजार को काफी पुरानी बताते हुए आरोप लगाया गया है कि वहाँ लाखों हिन्दुओं का शोषण किया जा चुका है। लव जिहाद जैसी घटनाएँ यहाँ आम बताई गई हैं। 

संजीव कुमार द्वारा दी गई इस शिकायत में आगे लिखा गया है कि बहरिया थानाक्षेत्र की इस गाजी मियाँ दरगाह पर भोले-भाले हिन्दुओं का शोषण और आक्रांता मुस्लिमों की तारीफ होती है। दरगाह के आसपास होने वाली गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए शिकायतकर्ता ने इस पर बुलडोजर चलाने की माँग उठाई है। माँगें न पूरी होने पर कार्रवाई के लिए आंदोलन का भी एलान किया गया है। सुदर्शन न्यूज़ के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। 

मई 2025 में इस दरगाह पर 3 दिनों का खास आयोजन भी प्रस्तावित है। तब यहाँ कई जगहों के लोगों की भीड़ बढ़ सकती है। बताया यह भी गया है कि दरगाह पर अंधविश्ववास को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहाँ गुमराह हो कर आने वाले हिन्दुओं को संतान न होने पर बच्चे की प्राप्ति व कैंसर और टीबी जैसी बीमारियों को ठीक करने का भी दावा किया जाता है। इस तरह से करोड़ों रुपयों की अवैध वसूली होने जैसी बातें भी युवा विकास पार्टी की शिकायत में लिखी हुई है। 

सुदर्शन न्यूज़ ने इस मामले के शिकायतकर्ता संजीव कुमार से बात की। संजीव ने हमें बताया कि वह दरगाह अपने इतिहास में 3 अलग-अलग जगह शिफ्ट की जा चुकी है। इस दरगाह को फ़िलहाल एक स्थानीय मुजावर संचालित कर रहा है। हर साल यहाँ से यात्रा निकाली जाती है जो बहराइच के उस स्थान पर जा कर खत्म होती है जहाँ हिन्दू सम्राट महाराजा सुहेलदेव ने सालार गाजी का वध किया था। यह यात्रा स्थानीय लोगों गाजी मियाँ के तौर पर बताई जाती है। 

वायरल हुए कुछ विजुअल में मौके पर पुलिस बल को तैनात देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह पुलिस बल एहतियातन सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किया गया है। खुद प्रशासन के अनुसार मजार के अंदर निर्माण कार्य भी जारी है। कुछ लोगों द्वारा दरगाह बंद होने जैसी भ्रामक खबरें भी फैलाई गईं जिसका प्रयागराज पुलिस ने खंडन किया है। वायरल वीडियो में दरगाह पर लगा लाउडस्पीकर साफ देखा जा सकता है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि लाउडस्पीकर के खिलाफ न सिर्फ उत्तर प्रदेश शासन बल्कि अदालतों से भी कई बार आदेश आ चुके हैं। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार