सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को मिलेगा शुभ लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान गणेश की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Rashmi Singh
  • Apr 23 2025 9:32AM

बुधवार का दिन भगवान गणेश की समर्पित होता है। बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें, बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने पर बुद्धि, विद्या में वृद्धि होती है। वाणी में निखार आता है, शुभ कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं। स्वास्थ लाभ मिलता है। 

 मेष (Aries)- मेष राशि वाले लोग आज अपने काम को पहचाने और उसे पूरा करें। विवाह के योग बन सकते हैं, प्रेम विवाह के भी योग हैं। ऑफिस में आपकी बुद्धिमत्ता को देखते हुए आपको टीम लीडर बनने का मौका मिल सकता है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें योजना बनाकर काम करना चाहिए। समाज में आपके काम आसान हो जायेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक पल बिता सकते हैं। व्यापार में खर्च सामान्य रहेगा, आय में वृद्धि होगी। व्यापार में कमाई के नये रास्ते खुलेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे

 वृष(Taurus)-  वृषभ राशि के जो लोग राजनीति या समाज से जुड़े हैं, उन्हें पदोन्नति मिलेगी। काम की गुणवत्ता आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगी। बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को पुरस्कार या पदोन्नति मिल सकती है। खिलाड़ियों का टीम के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। सामाजिक कार्यों से आपका सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है।

 मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों को अच्छे कर्म करने पर भाग्य का साथ मिलेगा। राजनीतिज्ञ अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग टीम बढ़ानी होगी। पैतृक व्यापार से लाभ होगा। परिवार में किसी को आपसे अपेक्षाएं होंगी, आपको उन्हें पूरा करना होगा।

 कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों को अपने लंबित मामलों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। समाज में आपके काम रुक सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल वालों को सावधान रहना चाहिए। मन न होने पर भी आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी की सलाह तभी काम आएगी जब आप उसका पालन करेंगे।

 सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को साझेदारी से लाभ होगा। व्यापार में अतिरिक्त आय के योग हैं। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए।

 कन्या (Virgo)-  कन्या राशि वालों को अपने शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। अपने दिल की बात अपने साथी से शेयर करना अच्छा रहेगा। छात्रों को प्रेम संबंधों से बचना चाहिए अन्यथा इसका असर उनके करियर पर पड़ेगा। व्यापार में लाभ होगा लेकिन प्रतिस्पर्धा भी रहेगी। ग्राहकों से अच्छे संबंध बनाए रखना लाभदायक रहेगा। ऑफिस में काम की गति बढ़ाएं।

 तुला (Libra)- तुला राशि के माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। कारोबारियों में हुनर है, उन्हें उसे दिखाना होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

 वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के घर में सुख-सुविधाओं में थोड़ी कमी आ सकती है। प्रेम जीवन में नाराजगी हो सकती है। व्यापार में दाम कम करने पड़ सकते हैं। सौदे रुक सकते हैं। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें, सिर्फ काम पर ध्यान दें। ऑफिस की बातें घर पर शेयर न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो झगड़ा हो सकता है।

 धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों को दोस्तों से मदद मिलेगी। छात्रों को अभी से प्लेसमेंट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। ऑफिस में प्रेजेंटेशन के लिए अच्छे से तैयारी करें। समाज और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। घर की साज-सज्जा में परिवार के लोग मदद करेंगे। पार्टनर के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। व्यापार में आय बढ़ेगी, परेशानियां दूर होंगी।

 मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को अपनी पैतृक संपत्ति का ध्यान रखना चाहिए। खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। महिलाएं दिनभर घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग काफी व्यस्त रहेंगे। पुराने और नए कामों पर ध्यान देना होगा।

 कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में आय बढ़ेगी। अगर आप कोई नया आउटलेट खोलने की सोच रहे हैं तो भद्रा काल से बचें। किसी से अच्छा ऑफर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। छात्रों को सुबह उठकर पढ़ाई करनी चाहिए। अपने पार्टनर पर दबाव न डालें।

 मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे, सावधान रहें। बच्चों पर गुस्सा न करें। लव लाइफ में कोई दिक्कत आ सकती है, तनाव हो सकता है। कुछ लोग अच्छी सैलरी मिलने के बाद नौकरी छोड़ सकते हैं। पैसों को लेकर पार्टनर से विवाद हो सकता है। ऑफिस में किसी को प्रमोशन मिलने से आप दुखी हो सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार