सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

NE Railway: पूर्वोत्तर रेलवे का होगा विकास, केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में रेल मंत्री ने दी जानकारी

सरकार ने पूर्वोत्तर रेलवे के लिए 10,376 करोड़ रुपये आवंटित किए, 60 स्टेशनों के सुधार की योजना बनाई गई है।

Ravi Rohan
  • Jul 24 2024 8:10PM

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। वार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेलवे के विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मंत्री ने बताया कि, रेल मंत्रालय पूर्वोत्तर क्षेत्र में 60 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशनों में बदलने के लिए उनका नवीनीकरण करने पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि, "इस साल पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 10,376 करोड़ रुपये आवंटन किया गया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में 60 स्टेशनों को अमृत स्टेशन बनाने के उद्देश्य से पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है।"

 

 रेलवे बजट आवंटन पर केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि, इस साल रेलवे बजट के लिए कुल 2,62,200 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। राशि आवंटन के लिए PM मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के लिए रेल मंत्री ने बताया कि, क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं के लिए इस वर्ष कुल 3,694 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। चार स्टेशनों पर काम चल रहा है। इनमें बड़गाम स्टेशन, जम्मू तवी स्टेशन, श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन और उधमपुर स्टेशन शामिल हैं। 

 

 अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, कर्णप्रयाग परियोजना खास है। इसमें 213 कि.मी. लंबी सुरंग है, जिसमें से 171 कि.मी. का काम पूरा हो चुका है। वहीं उत्तराखंड में रेलवे परियोजनाओं के लिए 5,131 करोड़ रुपये आवंटित किये गये है। उन्होंने कहा कि, इस परियोजना में उपयोग की जाने वाली दो टनल बोरिंग मशीनों (TBM) का नाम 'शिव' और 'शक्ति' रखा गया है। यह सुरंग परियोजना 2026 में पूरी हो जाएगी।

 

 रेल मंत्री ने बताया कि, 'अमृत भारत योजना' के तहत महाराष्ट्र में 128 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, और यहाँ रेलवे बुनियादी ढांचे का 100% विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। इसके अलावा MP में रेलवे परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने 14,738 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं मध्य प्रदेश में फिलहाल चल रही हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार