भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र की सतह के पास उड़ने वाले लक्ष्य पर सटीक और समन्वित हमला कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जो नौसेना की रक्षा क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर है।
यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोतों के डिज़ाइन, विकास और संचालन में भारत की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है और रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में राष्ट्र की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। यह मील का पत्थर भारतीय नौसेना की राष्ट्र के समुद्री हितों की सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के प्रति अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक है।