सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Aug 30 2024 8:58AM

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र देव का दिन होता है।  शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की शुभता से सौंदर्य में निखार, ऐश्वर्य, कीर्ति और धन-दौलत प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। जितना करेंगे नहीं उससे ज्यादा जताने की कोशिश करेंगे। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बना रहेगा। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है।

वृष (Taurus)-  आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा, आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज का दिन लाभप्रद होगा लेकिन सलाह है कि जो भी काम करें उसमें सावधानी और सतर्कता बनाए रखें। पर्यटन की योजना आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। बड़े बुजुर्गों से सहयोग और आशीर्वाद पाएंगे। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini)- आज आप दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों या उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे। परिवार की महिलाएं भी आज कामकाज के मामले में सहयोग करेंगी।  व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है, संभलकर रहें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। अपने के किसी व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।

कर्क (Cancer)- आज का दिन आपका सोच-विचार कर काम करने का है। पारिवारिक प्रतिष्ठा भी आधा काम आसान कर देगी। परिवार के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, बच्चे आज्ञाकारी रहेंगे और उनकी सफलता से आपको खुशी मिलेगी।  स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह (Leo)- आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुपये पैसों को लेकर काफी गंभीर स्थिति रहेगी। घरेलू माहौल सामान्य रहेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में महिलाओं की सलाह कारगर रहेगी। कोई नया लेन देन आज न करें, वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।  व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है।

कन्या (Virgo)- आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। परिवार के सदस्य भी दैनिक कार्यों के लिए एक-दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। इससे निकट भविष्य में लाभ मिलेगा।आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम व्यापार में न उठाएं। पार्टनर के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला (Libra)- आज का दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिलने से आप प्रसन्न होंगे। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद से आज आप दूर ही रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।  आप कोई नया मकान या जमीन की खरीदारी आज कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)- आपका आज का दिन सामान्य रहेगा, कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। व्यवहारिकता के बल पर आप अपना काम निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, आय-व्यय समान रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा, घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु (Sagittarius)- आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। दिन की शुरुआत में धनु राशि वाले अपनी व्यवहार कुशलता और सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रयोग से लाभ प्राप्त करेंगे।  न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखे, वाद विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें। किसी काम का बहुत दिनो से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। 

मकर (Capricorn)- आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं।  शुरुआत में कार्यक्षेत्र में मंदी के कारण निराशा होगी।  नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है, अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्य लाभ दिलाने में सहायक रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।  परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। 

मीन (Pisces)- आज आप किसी परिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा। लाभ के स्थान पर अचानक हानि की संभावना रहेगी। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें, लम्बी यात्रा पर जाना होगा।आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे, पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार