सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Jharkhand: RSS के अखिल भारतीय “प्रांत प्रचारक बैठक” आज से शुरू... कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आज यानी शुक्रवार को शुरू हुई

Sumant Kashyap
  • Jul 12 2024 5:26PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आज यानी शुक्रवार को शुरू हुई। झारखंड की राजधानी रांची में आरंभ हुई यह वार्षिक बैठक 14 जुलाई को शाम 6 बजे तक चलेगी। आज हुई बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी के साथ सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह सरकार्यवाह, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक और सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी तथा कई संगठनों के संगठन मंत्री शामिल हुए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह बैठक संगठन के विस्तार, आने वाले शताब्दी वर्ष के समारोह और दूसरे मुद्दों पर चर्चा को लेकर शुरू हुई है। आरएसएस के शीर्ष नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। ऑल इंडिया पब्लिसिटी हेड सुनील अंबेडकर ने 10 जुलाई को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दिया कि, वर्तमान में देशभर में संघ की 73,000 शाखाएं चल रही है। इनका प्रयास हर मंडल (10-15 गांवों के समूह) में एक शाखा खोलने की है। उन्होंने कहा कि, बैठक में आने वाले शताब्दी वर्ष 2025-26 के प्रोग्राम को लेकर भी  चर्चा होगी। बात दें की, संघ 2025 की विजयदशमी पर अपना 100 वर्ष पूरा करेगा।

 प्रांत प्रचारक की जिम्मेदारी परिभाषित 

 रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित इस बैठक में आरएसएस चेफ और अन्य पदाधिकारियों के 2024-25 के ट्रैवल प्लान पर भी चर्चा होगी। वहीं  संगठनात्मक योजनाओं को धरातल पर लाने पर भी चर्चा होगी। बता दें कि, आरएसएस के फुल-टाइम कार्यकर्ता भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में इस वर्ष हुए संघ शिक्षा वर्गों और कार्यकर्ता विकास वर्गों के वृत्त व समीक्षा, संघ शताब्दी कार्यविस्तार योजना पर अभी तक हुए काम और वर्तमान परिदृश्य के संदर्भ में भी चर्चा होगी। 

 बैठक में मोहन भागवत जी पहुंचे 

 बैठक को लेकर RSS के 'X' हैंडल पर बताया गया गई है कि, ''राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय "प्रांत प्रचारक बैठक" आज रांची, झारखंड में आरम्भ हुई है। यह 14 जुलाई सायं 6 बजे तक चलेगी। बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी के साथ सभी सह सरकार्यवाह, सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक तथा सह प्रांत प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक व सह क्षेत्र प्रचारक तथा सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी तथा संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी उपस्थित हैं।"

 इन योजनाओं पर चर्चा

 जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शाखा विस्तार के संबंध में भी योजनाओं को विस्तृत चर्चा करेगा, संघ का लक्ष्य है कि शताब्दी वर्ष में देशभर में उनके सभी मंडल स्तर तक कम से कम एक शाखा हो। साथ ही तीन दिवस की बैठक में देश के हर नगर में, बस्ती तक संघ के सेवा कार्य, विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पहुंचने की कोशिश की एक योजना बनाई जाएगी। RSS शारीरिक विभाग द्वारा इस साल कई नए खेलों का निर्माण किया गया है, जिन्हें शाखा स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार