प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज यानी मंगलवार को दिल्ली भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय परिसर में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, सुनील बंसल एवं दुष्यंत गौतम, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे एवं दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। अगले तीन दिन में दिल्ली भाजपा सभी 14 संगठात्मक जिला क्षेत्रों में ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित करेगी।
दोपहर में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा रिंग रोड़ स्थित गुरुद्वारा बाला साहिब में आयोजित गुरू ग्रंथ साहिब के पाठ के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की लम्बी आयु की कामना के लिए अरदास में सम्मिलित हुए। अरदास के समय भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे, पूर्व विधायक सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, निगम पार्षद सरदार अर्जुन मारवाह आदि उपस्थित रहे।
शाम को कनाट प्लेस हनुमान मंदिर प्रांगण में संत अजय भाई के सानिध्य में आयोजित सुंदरकांड पाठ में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घ आयु एवं देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।