आनंदी देवी में आयोजित हुआ वाषिर्कोत्सव अभ्युदय-द राइज में छात्रों के कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा।
आनंदी देवी में आयोजित हुआ वाषिर्कोत्सव अभ्युदय-द राइज में छात्रों के कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा।
दिनांक 11 फरवरी। सीतापुर के आनन्दी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में दिनांक 11 फरवरी को विद्यालय का वार्षिकोत्सव-अभ्युदय- द राइज मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने विद्यालय की उपलब्ध्यिां व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश कुमार पाण्डेय ने अतिथियों का परिचय कराया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रचारक वीरेन्द्र सिंह का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामजी सिंह- प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति उ.प्र. ने अपने संबोधन में संस्कार युक्त शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्या भारती के 25000 से भी अधिक विद्यालय चल रहे हैं जिनमें लगभग 36 लाख भैया/बहन अध्ययन करते हुए संस्कारक्षम शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्या भारती के अपने वैशिष्ट्य हैं। विद्या भारती के द्वारा शिक्षा के अतिरिक्त समाज के अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं चाहे वो पूर्वोत्तर के पिछड़े इलाके में शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा हो अथवा सेवा को कोई अन्य क्षेत्र हो सभी के मध्य विद्या भारती के कार्यकर्ता समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। वनवासी क्षेत्रों में भी शिक्षा के लिए विद्याभारती अपना प्रयास कर रही है। वार्षिकोत्सव का उद्देश्य छात्रों में शिक्षा के साथ उनमें छिपी शिक्षणेत्तर प्रतिभा को निखारना भी है।
अभिषेक कुमार, विभाग प्रचारक सीतापुर विभाग ने कार्यक्रमाध्यक्ष के रूप में अपने संबोधन में छात्रों को भारतीय परंपराओं से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा कि नागरिकों में शिक्षा के साथ साथ राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत करना आज समय की आवश्यकता है। हम सभी अगर पंच परिवर्तन (कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं स्व के भाव का जागरण) को लेकर अपने जीवन को आगे बढ़ाए तो हमारा देश एक बार फिर से सोने की चिड़िया कहलाएगा।
छात्रों द्वारा आचार्या हिमांशी रस्तोगी, गीतिका वाजपेई, मायतेंद्र कुमारी, अनामिका शुक्ला, अंशिका सिंह, तूलिका वर्मा, मीना सिंह ,चाहत मिश्रा, प्रियांशी मिश्रा, रानी अवस्थी तथा विनीत शुक्ल एवं इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों का शुभारंभ हनुमान चालीसा से हुआ इसक उपरांत क्रमशः अनेकता में एकता (प्रत्येक राज्य की पारम्परिक परिधान के साथ नृत्य), स्वागत नृत्य, मर्णिकर्णिका अभिनय गीत, संस्कृत गीत, गीत-मेरी माँ, लोकगीत (सखी नाचे बगैचा में मोर), सरस्वती स्तुति, कृष्ण सुदामा मिलन - नृत्य नाटिका, संस्कार नाटक, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर-लघु नाटिका, दशावतार (नृत्य नाटिका) आदि प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही शिशु वाटिका के भैया-बहनों द्वारा ओ माई फ्रेंड गणेशा,(नर्सरी), सपने रे मेरे अपने(एल के जी) मम्मी-पापा -मैष अप नृत्य(प्री-प्रायमरी), राम सिया राम नृत्य (यूकेजी) आदि सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रवक्ता राजेश पाण्डेय एवं प्रियंका मिश्रा के निर्देशन में विद्यालय के भैया-बहनों ने कार्यक्रम का कुषल संचालन किया। सम्पूर्ण तकनीकी कार्य आचार्य षिवदत्त व पवन कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि अभिषेक आनंद जिलाधिकारी सीतापुर ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय अपनी संस्कार युक्त उत्तम शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। इस विद्यालय में आकर मैंने इसे प्रत्यक्ष रूप से देखा और अनुभव किया है। एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनी इस विद्यालय की छात्रा अर्पिता सिंह के साथ मैंने अनुभव किया इस विद्यालय मे शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व करने की क्षमता को भी विकसित करने का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे सुनकर बहुत अच्छा लगा कि इस विद्यालय के कई छात्र प्रशासनिक पदो के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी उच्च पदों पर रहकर देश व समाज की सेवा कर रहे हैं।
कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हरेन्द्र श्रीवास्तव, संभाग निरीक्षक सुरेश सिंह, प्रांतीय परीक्षा प्रमुख अवधेश सिंह,विद्यालय प्रबंध समिति से सुभाष चन्द्र अग्निहोत्री -अध्यक्ष, भँँवर सिंह- उपाध्यक्ष, श्रीराम रस्तोगी- प्रबन्धक, डाॅ. लता सिंह, सह प्रबन्धिका, राज कुमार गुप्ता- कोषाध्यक्ष तथा सदस्यगण दिनेश राय, मनु शर्मा, जगदीश शरण अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, पूर्व सदस्य विधान परिषद भरत त्रिपाठी , डाॅ. हरपाल सिंह- विभाग संघचालक, उमाकान्त मिश्र- जिला संघचालक, राकेश सेठ -सह जिला संघचालक, आशीष - जिला कार्यवाह, विनय अग्रवाल-नगर संघचालक , विश्राम सागर राठौर, महामन्त्री भाजपा, राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, श्री कृष्णा डिग्री कालेज के प्राचार्य - गीता सिंह, शिक्षिका आर्यकन्या इण्टर कालेज, सेक्रेड हार्ट डिग्री कालेज के शिक्षक योगेश दीक्षित, डाॅ. पंकज सिंह गौर- व्यूरो चीफ- आई इण्डिया, हरीश शाह, सी.ए., संदीप भरतिया, पी.के. माथुर, अरुणेश मिश्र, रजनीष मिश्र, रामजी वैश्य, राजीव त्रिपाठी-सब रजिस्ट्रार
,आशीष कश्यप - क्षेत्रीय मन्त्री भारतीय जनता युवा मोर्चा, मनोज तिवारी- नगर अध्यक्ष, राजन गुप्ता , मनोज - नगर प्रचारक, दिपांशी बंगाली- प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य ए.बी.वी.पी. , अलख कान्त श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक बन्धु/बहनें, पत्रकार, आचार्य बन्धु/भगिनी एवं भैया/बहन उपस्थित रहे।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प