सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP: ईदगाह के बाहर नमाजियों का हंगामा, पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक मामला सामने आया है।

Deepika Gupta
  • Mar 31 2025 11:19AM

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक मामला सामने आया है। जहां नमाज के दौरान हंगामा हो गया। नमाज को लेकर विवाद होने पर लोगों ने विरोध किया और पुलिस से नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ नमाजियों को रोक दिया गया था, जिसके चलते भीड़ नाराज हो गई और हंगामा करने लगी। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। ये घटना सोमवार (31 मार्च 2025) की है।  

ये घाटना मुरादाबाद जिले के ईदगाह मैदान की है। यह घटना उस समय हुई जब कुछ लोग नमाज अदा करने के लिए मैदान में पहुंचे, लेकिन उन्हें पुलिस ने रोका, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ ही देर में बवाल मच गया। 

बता दें कि कुछ नमाजियों को रोकने के कारण वहां मौजूद भीड़ भड़क गई और उन्होंने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुरादाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भारी संख्या में बल तैनात किया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जैसे एसएसपी, एसपी सिटी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि प्रशासन कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अधिकारियों की समझाइश और प्रयासों के बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के बाद नमाज फिर से शुरू करने की अनुमति दी। इसके बाद नमाजियों ने शांति से नमाज अदा की और माहौल में सुधार देखा गया।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार