अरविंद केजरीवाल का आज कभी श्री राम तो कभी श्री कृष्ण को याद करना दर्शाता है की अब उन्हें जेल का डर सता रहा है - वीरेन्द्र सचदेवा
वह बहुत तेज़ी से राजनीतिक रंग बदलने में माहिर हो गये हैं और वह समझ रहे हैं की आज देशवासी मोदी सरकार को पुनः चुनने का मन बना चुके हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विश्व स्तरीय छवि एवं श्री राम मंदिर निर्माण के बाद से देश भर में भाजपा के पक्ष में चल रही बयार के चलते अनेक अन्य विपक्षी नेताओं की तरह दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपना राजनीतिक संतुलन खो चुके हैं और उनके बयानों में उनकी राजनीतिक हताशा साफ झलकती है।
उनके बयान दर्शाते हैं की वह बहुत तेज़ी से राजनीतिक रंग बदलने में माहिर हो गये हैं और वह समझ रहे हैं की आज देशवासी मोदी सरकार को पुनः चुनने का मन बना चुके हैं।
श्री सचदेवा ने कहा है की जो अरविंद केजरीवाल 8 साल लगातार श्री राम मंदिर निर्माण का विरोध करते रहे वह अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के बाद से खुद को श्री राम भक्त के रूप में दर्शा कर अपनी पार्टी के राजनीतिक सफाये को रोकना चाह रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल को आज गीता जी के श्लोक का जिक्र करते देखना अत्यंत आश्चर्यजनक है। मै आशा करता हूं की मुख्य मंत्री श्रीमद्भागवत गीता के उन श्लोकों को भी पढ़ेंगे जिनमें श्री कृष्ण समझाते हैं की इंसान को अपने कर्मों के फल का सामना जरूर करना पड़ता है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल जांच ऐजेंसियों से जब तक चाहें भाग लें पर अंततः जैसा भगवान कृष्ण ने कहा है उन्हे अपनी सरकार के दुष्कर्मों का शराब घोटाले के, क्लास रूम घोटाले के, बंगला घोटाले के, पैनिक बटन घोटाले के, जल बोर्ड घोटाले के परिणाम भुगतने होंगे और आज नही तो कल जेल जाना होगा।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प