सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi Elections 2025: सीलमपुर में AAP और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच बुर्के को लेकर हुआ बड़ा विवाद, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

Delhi Assembly Elections: दिल्ली के सीलमपुर में फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच आप और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, पुलिस ने स्थिति को संभाला।

Ravi Rohan
  • Feb 5 2025 12:45PM

दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। विवाद का कारण बुर्के से जुड़ा हुआ है। भाजपा का आरोप है कि यहां के आप कार्यकर्ता बुर्के में फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के बीच आप कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए हैं। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश कर रही है।

समाजवादी पार्टी के नए आरोप

यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) ने एक नया आरोप लगाया है। पार्टी ने दावा किया कि चुनाव अधिकारी मुस्लिम महिलाओं से बुर्के हटवा रहे हैं और पहचान पत्र उन्हें बिना बुर्के के दिखाने के लिए कह रहे हैं। सपा ने चुनाव प्रक्रिया में पुलिस द्वारा उनके वोटर्स को रोकने, पोलिंग एजेंट्स को परेशान करने और बूथ कैप्चरिंग के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों के बाद सपा ने सुबह से ही चुनाव अधिकारियों और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

तमिलनाडु उपचुनाव

तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस उपचुनाव का बहिष्कार मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक और भारतीय जनता पार्टी ने किया है। यहाँ मुख्य मुकाबला डीएमके और एनटीके दलों के बीच हो रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार