कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाशम के निर्देश पर 20 मार्च को विद्यालयों में गौरैया दिवस मनाना
कैमूर में वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाशम के निर्देश पर 20 मार्च को सभी विद्यालय में गौरैया दिवस मनाया गया साथ स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया गया वही बच्चों को बताया गया कि गौरैया दिवस पर यह दिन हमारे पर्यावरण के महत्व और पक्षियों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस खास अवसर पर हमारे साथ कैमूर वन प्रमंडल के पदाधिकारी चंचल प्रकाशम जी भी मौजूद रहे आयोजन के मुख्य मार्गदर्शक वन प्रमंडल अधिकारी चंचल प्रकाशम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार आमतौर पर ''घर की चिड़ीया'' के नाम से जानते हैं,
यह खासतौर पर हमारे शहरों और गांवों में प्रदूषण, पेड़ों की कटाई, और रहने की जगह की कमी के कारण हो रहा है।"
"हमारा उद्देश्य सिर्फ बच्चों के साथ आज गौरैया दिवस मनाना नहीं है, बल्कि यह भी है कि हम सब मिलकर गौरैया की रक्षा करें और इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। हम घरों, स्कूलों, और बागों में गौरैया के लिए जगह बना सकते हैं, पेड़ों की रक्षा कर सकते हैं और इन्हें भोजन देने का प्रयास कर सकते हैं।
अपने आसपास के पर्यावरण को साफ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। गौरैया एक छोटी सी चिड़ीया होती है, जो ज्यादातर हमारे घरों के आसपास पाई जाती है। इनका रंग हल्का भूरा और ग्रे होता है। गौरैया मुख्य रूप से बीज, कीड़े, और छोटे फल खाती हैं।"
यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि हमारे बच्चे पर्यावरण के प्रति इतनी जागरूकता दिखा रहे हैं। हमें ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि हम सब मिलकर गौरैया को बचा सकें। इस अभियान में अधौरा से वन परिसर पदाधिकारी-राकेश कुमार, नवीन कुमार-वनरक्षी -मोनू कुमार,मनीष कुमार,राजनंदनी कुमारी ,ललिता कुमारी, निर्भय कुमार, सुनील कुमार, सक्सेना कुमार एवं अन्य वनरक्षी और स्कुल के बच्चे सहित शिक्षक मौजूद थे
भगवानपुर मुंडेश्वरी से वन परिसर पदाधिकारी प्रिंस राज, वन उप परिसर पदाधिकारी - 1. नितेश कुमार 2. मिथिलेश कुमार यादव 3. रमन कुमार के द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय (10+2) रामगढ़ में 5 से 10 क्लास तक के बच्चों को क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कराया गया, साथ ही वीडियो क्लिप के माध्यम से सभी बच्चों को गौरैया के संरक्षण हेतू जागरूक भी किया गया एवं राज0 मध्य विद्यालय, अधौरा यहाँ के वनपाल विवेक कुमार चैनपुर प्रखंड में
+2 उच्च विद्यालय, भभुआ यहाँ के वनपाल सुश्री मानवी भारती उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कल्याणीपुर, वनपाल अविनाष कुमार, दिपू कुमार वही प्राथमिक विद्यालय, बेर्रा, मोहनियाँ के वनपाल गौरव कुमार
एवं संबंधित विद्यालय के प्रधानाघ्यापक, अघ्यापक, वनरक्षी ने भाग लिया