यूपी से एकमात्र विदेश जाने के लिए चयनित हुए अधिकारी - वैभव त्रिपाठी।
यूपी से एकमात्र विदेश जाने के लिए चयनित हुए अधिकारी - वैभव त्रिपाठी।
यूपी से एकमात्र विदेश जाने के लिए चयनित हुए अधिकारी - वैभव त्रिपाठी।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर की मुख्य नगर पालिका परिषद सीतापुर के अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी का हुआ सरकार द्वारा किया गया सिंगापुर विदेश यात्रा में जाने का चयन। पूरे देश से चुने गए मात्र 24 अधिकारियों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जनपद सीतापुर में नगर पालिका परिषद में तैनात है अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी।जो देशभर में चयनित उन 24 अधिकारियों में से एक है,जिन्हें जल प्रबंधन हेतु सरकार द्वारा सिंगापुर की यात्रा पर भेजा जा रहा है। इस विदेश यात्रा के माध्यम से सिंगापुर में जल से संबंधित उन्नत प्रणाली,जिसके माध्यम से जल का शोधन,कम जल से अधिक उपयोग तथा अन्य तकनीकियों को सीखकर,प्रदेश में भी उसके माध्यम से बेहतर जल प्रबंधन हेतु सभी को जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा तथा उसी के आधार पर जल प्रबंधन तकनीक का क्रियान्वयन किया जाएगा।
इस विषय हेतु जानकारी पर सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने यह बताया कि उनकी सिंगापुर की यात्रा पांच दिवसीय यात्रा होगी, जो दिनांक 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक रहेगी।इससे पूर्व में भी नवंबर माह में देश की राजधान नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट केंद्र में आयोजित कार्यशाला में भी प्रशिक्षण ले चुके है वैभव त्रिपाठी।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प