सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

युवा लेखक प्रियेश सिंह को अंतरराष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार और गौरव श्री सम्मान 2024 से म्यांमार दूतावास में किया गया सम्मानित

आपको बता दे कि युवा लेखक प्रियेश सिंह लगातार साहित्य के क्षेत्र मे अच्छा कार्य कर रहे हैं बिहार मे साहित्य के क्षेत्र मे योगदान के लिए उन्हें बिहार गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

Ramesh yadav
  • Jun 29 2024 10:38PM
दिल्ली के म्यांमार दूतावास ऑडिटोरियम हॉल में म्यांमार दूतावास के सहयोग से मैत्री पीस फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार और गौरव श्री सम्मान 2024 में विज्ञान, साहित्य, संगीत, सिनेमा, खेल, मानवता और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभा को सम्मानित किया गया। जिसमें साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए बिहार के प्रसिद्ध युवा लेखक प्रियेश सिंह को सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि युवा लेखक प्रियेश सिंह लगातार साहित्य के क्षेत्र मे अच्छा कार्य कर रहे हैं बिहार मे साहित्य के क्षेत्र मे योगदान के लिए उन्हें बिहार गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। प्रियेश सिंह की रचनाएं न्यूज पेपर और पत्रिका में प्रकाशित हो चुके है। इस अवसर पर प्रियेश सिंह ने कहा कि वो अपने आगामी पुस्तक की तैयारी में लगे हुए हैं जो अगस्त में प्रकाशित होंगी। इससे पहले प्रकाशित हो चुका इनका पुस्तक युवा परिवेश लोगों को बहुत पसंद आ रहा हैं। पुस्तक युवा परिवेश की रचना तू युवा है युवा बन के माध्यम से युवा वर्ग जागरूक हो रहे हैं। प्रियेश सिंह लगातार अपने साहित्य कार्यो को लेकर चर्चा में रहते हैं और उन्हें उनके साहित्य कार्यो को लेकर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वही कार्यक्रम में म्यांमार के राजदूत श्री मो क्यॉ आंग और भारत के केंद्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार