बुधवार का दिन भगवान गणेश की समर्पित होता है। बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें, बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं. ऐसा करने पर बुद्धि, विद्या में वृद्धि होती है. वाणी में निखार आता है। शुभ कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं। स्वास्थ लाभ मिलता है।
मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा के सातवें भाव में होने से जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों ने जो भी नियम-कायदे बनाए हैं उनका पालन करें। उन नियमों का न सिर्फ खुद पालन करें बल्कि घर में छोटों को भी सिखाएं।
वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छठे भाव में चंद्रमा होने से पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। ऑफिशियल कामकाज की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, सभी काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति को भी काम में मनचाही सफलता मिलने में संदेह है, दोपहर बाद स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नये अवसर लेकर आने वाला है। चंद्रमा पंचम भाव में होने से संतान सुख मिलेगा। मकान-जमीन खरीदने-बेचने का उपयुक्त समय नजर आ रहा है, यदि मनचाहा दाम मिले तो सौदा पक्का कर लेना चाहिए।
कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चतुर्थ भाव में चंद्रमा होने से भूमि-भवन संबंधी मामलों में रुकावटें आएंगी। परिवहन समस्याओं के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। संतान के व्यवहार में कुछ नकारात्मक परिवर्तन और चिड़चिड़ापन भी देखने को मिलेगा।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग को कारोबार से जुड़े काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार में नए सौदे हो सकते हैं, पुराने काम या योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा के द्वितीय भाव में होने से वित्त से लाभ होगा। वृद्धि योग बनने से बिजनेसमैन को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, संभव है कि आपको पिछला बकाया पैसा मिल जाए।
तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी राशि में चंद्रमा के होने से आत्म-सम्मान और आत्म-साहस में वृद्धि होगी। कारोबारियों को उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा ग्राहकों से गुणवत्ता में कमी की शिकायत आ सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा के 12वें भाव में होने से विदेशी संपर्क के कारण हानि हो सकती है। जीवनसाथी की बातों में ढिलाई न बरतें, अन्यथा रिश्ते में तनाव आने की आशंका है। व्यापारिक मामलों में जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर की राय लेनी चाहिए।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा 11वें भाव में है इसलिए अपने कर्तव्य पूरे करें। वृद्धि योग बनने से कार्यस्थल पर काम में सतर्कता बेहद फायदेमंद रहेगी, तो वहीं दूसरी ओर नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा के दसवें भाव में होने से नौकरी में कुछ बदलाव लाभदायक रहेंगे। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन के कारण आपको पुरस्कार मिल सकता है। ऑफिशियल काम पूरे होंगे, आगे भी मेहनत करने के लिए तैयार रहें।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा के नौवें भाव में होने से सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी का पहले से अधिक ख्याल रखेंगे और कहीं बाहर भी जा सकते हैं। वृद्धि योग बनने से व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ है, बिक्री बढ़ने से मुनाफा भी बढ़ेगा।
मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से ननिहाल में किसी से अनबन हो सकती है। प्रेरणा की कमी के कारण छात्र अपने क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।