सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बढ़ेगी ठंड, दो दिन में करवट लेगी मौसम, बिहार समेत इन राज्यों में भी अलर्ट

दिल्ली में ठंड की वापसी की संभावना जताई जा रही है।

Rashmi Singh
  • Feb 2 2025 10:02AM

दिल्ली में इन दिनों सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है, लेकिन अब दिल्ली का मौसम जल्द ही करवट बदलने वाला है। 3-4 फरवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड की वापसी हो सकती है। 2 फरवरी, रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा भी छाया हुआ है।

बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य मैदानी इलाकों में भी बारिश का अनुमान है।

मैदानी इलाकों का तापमान

भारत के मैदानी इलाकों में इस समय न्यूनतम तापमान 6-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। पश्चिम राजस्थान में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 फरवरी तक घना कोहरा रहेगा। वहीं पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 3 फरवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि बिहार में 4 फरवरी तक कोहरा रह सकता है।

इन राज्यों के तापमान में उतार-चढ़ाव

असम, मेघालय और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि उत्तर प्रदेश, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, और केरल में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

जबकि, मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, और मिजोरम में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अगले 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार