देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन झारखंड के गिरिडीह जिले में इस्लामिक कट्टरपंथियों ने हिंदुओं पर हमला कर दिया। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए और वाहनों-दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। जमकर पत्थरबाजी भी हुई। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ा। देर रात के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। फिलहाल हालात काबू में हैं और पुलिस बल तैनात है।
बता दें कि गिरिडीह के घोडंथबां गावं में होली की देर शाम ग़ुलाल को लेकर हिन्दू मुस्लिम में हिंशक झड़प हो गया, जिसमे इस्लामिक कट्टरपंथियों ने कई दुकानों के साथ साथ खाड़ी गाड़ियों मे भी आग लगा दी।
हमलावरों ने पहले पत्थरबाजी की और फिर वाहनों और दुकानों में आग लगा दी। इस हिंसा में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपद्रवियों को खदेड़ा। हालांकि, स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि देर रात तक शांति बहाल करने में पुलिस को काफी समय लगा। पुलिस ने पूरे इलाके में भारी बल तैनात किया और सख्त सुरक्षा उपायों को अपनाया। फिलहाल, हालात काबू में हैं, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।
दोनों समुदायों के बीच यह झड़प देखते ही देखते बढ़ गई और शारीरिक हिंसा का रूप ले लिया। इस घटना के बाद इलाके में व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियां ठप हो गईं और स्थिति असामान्य हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई हो रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है, वे अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें। पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। फिलहाल, माहौल को देखते हुए sp डॉक्टर विमल कुमार खुद घटनाशल पर कैंप किये हुए है।