सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सुमित कुमार का पेट फाड़ डाला; चाकू छिपा दी नौगजा पीर के पास... सहारनपुर का मोहम्मद साकिब गिरफ्तार

सहारनपुर में सुमित कुमार को मोहम्मद साकिब ने चाकू घोंप कर मार डाला

Rahul Panday
  • Mar 19 2025 4:07PM

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार (17 मार्च 2025) को एक सुमित कुमार नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई है। सुमित का कत्ल चाकू घोंप कर दिया गया था। इस हत्या का आरोप मोहम्मद साकिब नाम के युवक पर लगा है। पुलिस ने साकिब को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह बीड़ी बनी है। पुलिस ने  कत्ल में प्रयोग चाकू को भी बरामद कर लिया है। 

यह घटना सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र जनकपुरी की है। 17 मार्च को यहाँ महेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महेश ने बताया कि जिले में उनकी एक दुकान है। इस दुकान पर सेल्समैन के तौर पर हरदोई का रहने वाला सुमित काम करता था। सोमवार को किसी ने सुमित के पेट में चाकू घोंप दिया था। इस चाकूबाजी में सुमित की मौत हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर के हत्या के आरोपित की जाँच शुरू कर दी। 

जाँच के दौरान पुलिस के शक की सुई मोहम्मद साकिब की तरफ घूमी। वाज़िद का बेटा साकिब सहारनपुर का ही रहने वाला है। वह एक पुलिया के पास कहीं छिपने की फिराक में घूम रहा था। 19 मार्च (बुधवार) को पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में थोड़ी देर तक इधर-उधर भटकाने के बाद उसने पुलिस के आगे अपना गुनाह कबूल कर दिया। साकिब ने मान लिया कि उसी ने सुमित को चाकू घोंप कर मार डाला था और हत्या में प्रयोग हुई चाकू भी बरामद करवा दी। 

हत्यारोपित मोहम्मद साकिब एक मिनी ट्रक पर हेल्पर की नौकरी करता है। उसके मालिक का नाम शाहरुख़ है जो सहारनपुर का ही रहने वाला है। साकिब नशेड़ी है और अक्सर भाँग के नशे में धुत रहता है। रविवार (16 मार्च) को रास्ते में आ रहे सुमित से उसका एक बीड़ी को ले कर झगड़ा हुआ था। यह बात इतनी बढ़ गई कि साकिब ने अपने पास छिपाए गए चाकू से सुमित का पेट फाड़ दिया। बाद में खून बहने से सुमित की मौत हो गई थी।

साकिब को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। हत्या के बाद आरोपित ने चाकू नौगजा पीर नाम की जगह पर छिपा दिया था। साकिब पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस इस मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार