सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi: CM आतिशी ने दिल्ली मुख्यमंत्री का पदभार संभाला, केजरीवाल के लिए बगल में छोड़ी खाली कुर्सी

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएम का पदभार ग्रहण कर लिया है।

Rashmi Singh
  • Sep 23 2024 12:41PM

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार यानी 23 सितंबर को सचिवालय पहुंचकर सीएम का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके दफ्तर में दो कुर्सियां रखी गई हैं। इनमे खाली कुर्सी बड़ी है। इसके बाद आतिशी ने कहा कि चार महीने बाद अरविंद केजरीवाल को इस कुर्सी पर बैठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद को संभालने के बाद सीएम आतिशी ने कहा कि, "जिस तरह भरत जी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया, वैसे ही मैं अगले चार महीने मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी। उन्होंने कहा, आज मेरे मन की वही व्यथा है जो भरत जी की थी, जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष के लिए वनवास गए थे।" 

सीएम आतिशी ने आगे कहा कि, भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जबतक दिल्ली वाले उनकी ईमानदारी साबित नहीं करते वो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और इस्तीफा दे दिया। दिल्ली के लोग दोबारा अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे। 

आतिशी ने आगे कहा कि, "छह महीने के लिए केजरीवाल को जेल में डाला गया। कोर्ट ने भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को एजेंसी ने दुर्भावना से गिरफ्तार किया। ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। मुझे भरोसा है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल की ये कुर्सी यहीं रहेगी। "

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आम आदमी पार्टी के विधायक दल ने कजरीवाल के इस्तीफे के बाद उनकी जगह आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना था। केजरीवाल ने अपना इस्तीफा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया था। इसके बाद ही सीएम आतिशी ने एलजी को नई सरकार बनाने का दावा पेश करने की चिट्ठी सौंपी थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार