सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Bihar News: 18 अक्टूबर से होगी "हिन्दू स्वाभिमान यात्रा" की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह होंगे शामिल

18 अक्टूबर से "हिन्दू स्वाभिमान यात्रा" की शुरुआत होगी। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शामिल होंगे।

Rashmi Singh
  • Oct 10 2024 4:50PM

बांग्लादेश में हिन्दू बहन-बेटियों पर हुए अत्याचारों के विरोध तथा कट्टरपंथियों द्वारा भविष्य में भारत में भी ऐसी संभावित गतिविधियों की आशंका के दृष्टिगत हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में "हिन्दू स्वाभिमान यात्रा" निकाली जा रही है। इसको लेकर भागलपुर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन व हिंदू जागरण यात्रा समिति के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को बैठक हुई। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि, आगामी 18 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में भागलपुर बूढ़ानाथ मंदिर से शंखनाद व पूजा हवन करके यात्रा की शुरूआत होगी। यह यात्रा शहर का परिभ्रमण करते हुए किशनगंज तक जाएगी। 

उन्होंने आगे कहा कि, हिंदू जागरण यात्रा देश के 400 जिलों में शुरु हो रही है। इसकी शुरूआत भागलपुर से होगी। यात्रा में लगभग 10,000 लोगों की जुड़ने की संभावना है। दक्षिण बिहार के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष दास ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस बैठक में राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, डॉ अनामिका ठाकुर, नीतू सिंह चौबे, अंजना प्रकाश प्रेमलता शर्मा, रेखा साह, चंदन कर्ण संतोष शाह, संजय सिन्हा, कुंदन कुमारी, बबीता साह, तरुण घोष, भोला मंडल, शंकर राय, प्रदीप आदि मौजूद रहे। 

इस दिन होगा कार्यक्रम:- 

18.10.2024 - भागलपुर
19.10.2024 - कटिहार
20.10.2024 - पूर्णिया
21.10.2024 - अररिया
22.10.2024 - किशनगंज

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार