सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

6 माह पहले लिया था 4 साल की मासूम को गोद; अब फहीम और फौजिया के घर में मिली लाश... मियाँ-बीवी को महाराष्ट्र पुलिस ने दबोचा

4 साल की मासूम को गोद ले कर शेख फहीम और फौजिया शेख ने मार डाला

Rahul Panday
  • Mar 27 2025 8:49PM

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक मियाँ-बीवी द्वारा अपनी सौतेली बेटी को पीट कर मार डालने का मामला सामने आया है। मृतका का नाम आयत शेख है जो महज 4 साल की थी। आयत के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के सौतेले अब्बा शेख फहीम और अम्मी फौजिया शेख को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार (26 मार्च 2025) की है।

यह घटना सिल्लोड कस्बे के मुगलपुरा की है। यहाँ शेख फहीम और फौजिया शेख कुछ समय से रह रहे थे। मूलतः ये मियाँ बीवी अजंता के रहने वाले हैं। दोनों पहले से 3 बेटों के अम्मी-अब्बा हैं। यह दम्पति बेटी चाहता था इसलिए उसने 6 माह पहले अपने ही परिचित शेख नसीम से उनकी बेटी गोद ले ली थी। तब लगभग साढ़े 3 वर्ष की रही इस बच्ची का नाम आयत था। आयत के अब्बा शेख नसीम जालना के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि बच्ची को गोद लेने के बाद से ही मियाँ-बीवी अक्सर उसकी पिटाई किया करते थे। इसी क्रम में एक बार फिर से दोनों ने बुधवार को बच्ची को पीटना शुरू कर दिया। बच्ची पर किए गए कई वारों में से एक चोट सिर पर लगी। यह चोट प्राणघातक साबित हुई और आयत बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आयत को अस्पताल ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशें काम नहीं आईं और आयत ने दम तोड़ दिया। 

अब इस मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया है। केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी गई है। यह FIR हत्या की धाराओं में हुई है। आयत के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आरोपित मियाँ-बीवी शेख फहीम और फौजिया शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों से भी हत्या के मूल कारणों की पड़ताल की जा रही है। फ़िलहाल मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार