सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

'PM मोदी की नीतियों की जीत हुई और कांग्रेस के झूठ की हार हुई...' कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन के बाद बोले CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा में बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार यानी 14 अक्टूबर को असम की राजधानी गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Rashmi Singh
  • Oct 14 2024 3:16PM

हरियाणा में बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार यानी 14 अक्टूबर को असम की राजधानी गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम सैनी के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी पहुंचे। कामाख्या देवी के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, "इनका की ये परंपरा रही है कि अगर किसी चुनाव में सफलता नहीं मिलती है तो ईवीएम पर प्रश्न उठाए जाते हैं। हरियाणा में पीएम मोदी की नीतियों की जीत हुई है और कांग्रेस के झूठ की हार हुई है। लोग समझ चुके हैं और कांग्रेस का झूठ अब बिकने वाला नहीं है। अब देश को पीएम मोदी की गारंटियों पर भरोसा है।" 

सीएम सैनी ने आगे कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस सालों में भारत का नाम दुनिया में चमकाया है और हमारा भारत तेजी से आगे बढ़ा है। पीएम मोदी के 2047 के विकसित भारत मिशन में हरियाणा मजबूती के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।"

CM सैनी शेयर किया पोस्ट 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, "मां कामाख्या देवी मंदिर, गुवाहाटी में शक्तियों की देवी मां कामाख्या जी की पूजा अर्चना कर मां से प्रदेश की उन्नति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मैया की कृपा से प्रदेश के मेरे परिवारजनों का कल्याण हो यही कामना और मां के श्री चरणों में प्रणाम। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणीन्द्र नाथ शर्मा उपस्थित रहे, जय मां कामेश्वरी।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार