सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कट्टरपंथियों के दबाव में झुकी येवला पुलिस ? धर्म योद्धा श्री सुरेश चव्हाणके जी की 'शिव प्रेरणा यात्रा' पर लगाई रोक

महाराष्ट्र में लोकतंत्र है या निजामशाही?

Sumant Kashyap
  • Oct 17 2024 4:31PM

धर्म योद्धा श्री सुरेश चव्हाणके जी आज यानी 17 अक्टूबर को महाराष्ट्र में 'शिव प्रेरणा यात्रा' की शुरूआत करने वाले थे. इससे पहले ही महाराष्ट्र की येवला पुलिस ने इस कार्यक्रम की अनुमति देने से माना कर दिया. जिसके बाद सवाल उठने लगा है कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र है या निजामशाही? पुलिस कट्टरपंथियों के दबाव में आ कर क्यों झुकी? न्याय के नाम पर पुलिस का अन्याय क्यों ? येवला में लोकतंत्र ख़तरे में कैसे? ये तमाम सवाल सोशल मीडिया पर उठने लगे है.

बात दें कि, शिव प्रेरणा यात्रा महाराष्ट्र के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है. महाराष्ट्र को घुसपैठी मुक्त करने के लिए यह अभियान किया गया है, जिसका पहला चरण पश्चिम महाराष्ट्र से शुरू हो रहा है. इस अभियान का उद्देश्य महाराष्ट्र को अवैध घुसपैठियों से मुक्त करना और राज्य की सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखना है.

यह अभियान 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक पश्चिम महाराष्ट्र में आयोजित किया जा रहा है. राज्य की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिरता को लगभग 1 करोड़ घुसपैठी खतरे में डाल रहे हैं. इस दौरान पूर्व सैनिक, साधु-संत, और समाज के जागरूक नागरिकों को सामुदायिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके साथ ही अभियान का मुख्य लक्ष्य महाराष्ट्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और अवैध घुसपैठ के प्रभावों को राज्य में समाप्त करना है.

समस्या की गंभीरता और जनता NRC का समाधान

 •  अवैध घुसपैठियों की बढ़ती संख्या: महाराष्ट्र में अवैध घुसपैठियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे सुरक्षा और स्थिरता पर खतरा उत्पन्न हो रहा है.
•  रोज़गार पर प्रभाव: लगभग 1 करोड़ घुसपैठियों ने 40 लाख नौकरियों को छीन लिया है, जो स्थानीय युवाओं के लिए थीं.
•  घरों पर कब्जा: घुसपैठियों ने 10 से 12 लाख घरों पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे बेघरों की संख्या बढ़ी है.
•  भूमि का अवैध कब्जा: लगभग 1 करोड़ 37 लाख एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है, जो वक्फ बोर्ड के दावों से कई गुना अधिक है.
•  अपराधों में वृद्धि: अवैध घुसपैठियों की वजह से मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, चोरी और अन्य गंभीर अपराध बढ़ रहे हैं.
•  NRC का महत्व: जनता NRC का समर्थन करके अवैध घुसपैठ की समस्या का समाधान कर सकती है.
•  आर्थिक और सामाजिक स्थिरता: NRC लागू होने से 40 लाख नौकरियां स्थानीय युवाओं के लिए उपलब्ध हो सकती हैं.
•  अव्यतवस्थित आवास समस्या: 10 से 12 लाख घरों के खाली होने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी.
•  राज्य की स्थिरता: NRC के माध्यम से राज्य में सामाजिक और आर्थिक स्थिरता वापस लाने का प्रयास किया जाएगा.
•  सुरक्षा में सुधार: NRC के लागू होने से अपराध का स्तर घटेगा और राज्य की सुरक्षा में वृद्धि होगी.

शिव प्रेरणा यात्रा का मार्ग और कार्यक्रम

17 अक्टूबर: शाम 5 बजे, येवला
18 अक्टूबर: शिरडी, राहता, श्रीरामपुर, नेवासा, मीरजगांव, जामखेड, अहिल्या देवी नगर, जिला 
19 अक्टूबर: नगर शहर
20 अक्टूबर: नगर – माळशिरस, अक्कलकोट, सोलापुर
21 अक्टूबर: सोलापुर से मंगळवेढा, पंढरपुर, मीरज, सांगली, इचलकरंजी
22 अक्टूबर: कोल्हापूर, कराड, मान
23 अक्टूबर: सातार, पुणे, पिंपरी चिंचवड़

यात्रा का उद्देश्य

 •  महाराष्ट्र को घुसपैठियों से मुक्त करना.
•  जनता NRC के लिए जनसमर्थन जुटाना.
•  महाराष्ट्र की सुरक्षा, संस्कृति और रोजगार की रक्षा करना.
•  6 जिलों में 60 से अधिक जनसभाएं और कार्यक्रम आयोजित होंगे.
•  10 लाख लोगों तक प्रत्यक्ष और 1 करोड़ लोगों तक अप्रत्यक्ष रूप से संदेश पहुंचेगा

महाराष्ट्रवासियों से अपील

• इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.
• महाराष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिए जनता NRC का समर्थन करें.
• अपने बच्चों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए महाराष्ट्र को घुसपैठियों से मुक्त करें.
 


 


 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार