सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Falgun Month 2025: फाल्गुन में होंगे कई महत्वपूर्ण व्रत, जानें प्रमुख त्योहारों पूरी सूची

फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है।

Rashmi Singh
  • Feb 14 2025 3:37PM

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह आज से शुरू हो रहा है। यह महीना खासतौर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने की शुरुआत शोभन योग में हो रही है, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है। फाल्गुन महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार आते हैं, जिनका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत है।

फाल्गुन माह में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार

फाल्गुन का महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से भी खास होता है। इस महीने होली, महाशिवरात्रि, और आमलकी एकादशी जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। 

आइए जानते हैं इस महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी सूची:

 13 फरवरी, गुरुवार: फाल्गुन माह का शुभारंभ, प्रतिपदा तिथि, ललिता जयंती
16 फरवरी, रविवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
18 फरवरी, मंगलवार: यशोदा जयंती
20 फरवरी, गुरुवार: कालाष्टमी व्रत
24 फरवरी, सोमवार: विजया एकादशी
25 फरवरी, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत
26 फरवरी, बुधवार: फाल्गुन शिवरात्रि, महाशिवरात्रि, महाकुंभ का अंतिम स्नान
27 फरवरी, गुरुवार: फाल्गुन अमावस्या
28 फरवरी, शुक्रवार: फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा तिथि
1 मार्च, शनिवार: फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
3 मार्च, सोमवार: फाल्गुन विनायक चतुर्थी
4 मार्च, मंगलवार: स्कन्द षष्ठी
5 मार्च, बुधवार: मासिक कार्तिगाई
6 मार्च, गुरुवार: रोहिणी व्रत
7 मार्च, शुक्रवार: मासिक दुर्गाष्टमी, होलाष्टक का प्रारंभ
10 मार्च, सोमवार: आमलकी एकादशी, नृसिंह द्वादशी
11 मार्च, मंगलवार: आमलकी एकादशी पारण, भौम प्रदोष व्रत
13 मार्च, गुरुवार: होलिका दहन, छोटी होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
14 मार्च, शुक्रवार: होली, चैतन्य महाप्रभु जयंती, पहला चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान

ग्रह गोचर

इस महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर भी होंगे, जो जातकों पर असर डाल सकते हैं। जानिए फरवरी और मार्च में होने वाले प्रमुख ग्रह गोचर:

19 फरवरी: सूर्य देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश
22 फरवरी: बुध का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश
27 फरवरी: बुध का मीन राशि में गोचर
2 मार्च: बुध का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, शुक्र वक्री
2 मार्च: शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश
4 मार्च: सूर्य का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश
14 मार्च: सूर्य का मीन राशि में गोचर करेंगे

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार