सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

"CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ..." PM मोदी ने दी बिहार के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे है।

Rashmi Singh
  • Mar 1 2025 11:14AM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज यानी 1 मार्च को 74वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। इस खास मौके पर देशभर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है और उनके स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है।

बता दें कि, सीएम नीतीश कुमार खुद अपना जन्मदिन मनाने से परहेज करते हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता और समर्थक इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी कार्यकर्ता केक काटकर और जश्न मनाकर उनका जन्मदिन मनाएंगे। नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर जेडीयू कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यालय में नीतीश कुमार के पोस्टरों को लगाया जाता है और कार्यकर्ता इस दिन को खास बनाते हैं।

PM मोदी ने दी CM नीतीश कुमार को बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बाधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, "बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।"

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम नीतीश को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में बिहार में NDA जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूँ।"

जबकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, "बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार