भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत लिया है। टीम के जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी की जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, "एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम! ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।"
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। उन्होने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, "एक ऐसी जीत जिसने इतिहास रच दिया। ICC #ChampionsTrophy2025 में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई। मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया। आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें।"
इनके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीम को शुभकामनाएं दी है। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, "ऐतिहासिक विजय...चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई! चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं। जय हिंद।"
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, " ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 जीतने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। भारत तीन बार ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई है। क्रिकेट इतिहास रचने के लिए खिलाड़ी, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ़ सबसे ज़्यादा प्रशंसा के पात्र हैं। मैं भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।"
इनके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी है। राहुल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, "शानदार जीत, लड़कों! आप में से हर एक ने एक अरब दिलों को गर्व से भर दिया है। टीम इंडिया का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, जिसमें शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन और मैदान पर पूरी तरह से दबदबा शामिल है, वाकई प्रेरणादायक रहा है। बधाई हो, चैंपियंस!"