सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सत्येंद्र जैन पर एफ.आई.आर. की शुरुआत, सी.सी.टी.वी. घोटाले के और भी मामले आएंगे सामने : वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन पर सी.सी.टी.वी. लगाने के मामले में ए.सी.बी. द्वारा एफ.आइ.आर. पंजीकरण का स्वागत किया।

Deepika Gupta
  • Mar 19 2025 3:29PM

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन पर सी.सी.टी.वी. लगाने के मामले में ए.सी.बी. द्वारा एफ.आइ.आर. पंजीकरण का स्वागत किया। इस दौरान उन्होनें कहा है की यह तो शुरूवात है अभी आगे ऐसे अनेक मामले सामने आयेंगे जिन्हे अरविंद केजरीवाल सरकार ने दबा रखा था या जिनकी जांच विलंबित की हुई थी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा था की केजरीवाल सरकार ने 2017-18 में एक निजी कम्पनी "बी.इ.एल." को सी.सी.टी.वी. लगाने का 571 करोड़ रूपए का ठेका दिया और जिसमें विलंब को लेकर कम्पनी पर 16 करोड़ रूपए का जुर्माना 2019 में लगाया जिसे कुछ ही दिन बाद सत्येन्द्र जैन ने 7 करोड़ लेकर माफ कर दिया था।

इस मामले की शिकायत अन्य विभागीय सूत्रों के आलावा दिल्ली भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी की थी और मामला ए.सी.बी. तक पहुंचा था।

ए.सी.बी. ने 2023 में सत्येन्द्र जैन पर "बी.इ.एल." से 7 करोड़ रूपये रिश्वत मामले की जांच पूरी कर ली थी पर केजरीवाल सरकार की लीपापोती के चलते एफ.आइ.आर. नही हो पा रही थी। सचदेवा ने कहा है की अंततः अब एफ.आइ.आर. हुई है और हम उम्मीद करते हैं की सी.सी.टी.वी. लगाने के और भी घोटाले अब खुलेंगे।






सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार